{"_id":"1ee4b6f0-d59b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"dvd-of-film-chakravyuh-distribute-between-naxalite","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्सलियों के बीच बांटी गई चक्रव्यूह फिल्म की डीवीडी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नक्सलियों के बीच बांटी गई चक्रव्यूह फिल्म की डीवीडी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 16 Jun 2013 09:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नक्सली वारदातों के बीच एक नक्सलियों से जुड़ी एक नयी खबर सामने आयी है। एक टीवी चैनल के मुताबिक असम में अलग-अलग तरह के नक्सली गुटों को प्रकाश झा की फिल्म 'चक्रव्यूह' की सीडी बांटी जा रही हैं।
विज्ञापन
नक्सलवाद पर आधारित प्रकाश झा की फिल्म 'चक्रव्यूह' नक्सलियों की समस्या और सरकार के प्रति उसके व्यवहार पर आधारित है। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तभी इस बात की चर्चा थी कि यह फिल्म नक्सलियों की विचारधारा का समर्थन करती है।
विज्ञापन
अब इस फिल्म से जुड़ा नया मामला सामने आया है। एबीपी न्यूज चैनल के मुताबिक असम के अलावा कुछ अन्य राज्यों के नक्सलियों को प्रकाश झा की इस फिल्म की डीवीडी बांटी जा रही हैं।
विज्ञापन
हालांकि सरकार की ओर से अभी इस बारे में कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। प्रकाश झा की इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेई और अभय देओल ने मुख्य भूमिका निभायी थी।