फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dunki: Taapsee Pannu talks about photos leak from set says you can not control crowd with Shah Rukh Khan

Dunki: सेट से तस्वीरें लीक होने पर तापसी ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- शाहरुख के साथ भीड़ को कंट्रोल नहीं कर सकते!

Tue, 09 Aug 2022 01:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 09 Aug 2022 01:17 AM IST
सार

शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म 'डंकी' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें शाहरुख के साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म के सेट से दोनों सितारों की कुछ तस्वीरें लीक हो गईं। इस पर तापसी ने प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
Dunki: Taapsee Pannu talks about photos leak from set says you can not control crowd with Shah Rukh Khan
तापसी पन्नू-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुनियाभर में शाहरुख खान के फैंस की कमी नहीं है। करीब चार साल के ब्रेक के बाद शाहरुख पर्दे पर वापसी की तैयारी में हैं। ऐसे में उनके चाहने वाले भी अपने पसंदीदा सितारे को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। बता दें कि शाहरुख खान अपनी फिल्म 'पठान' और 'जवान' की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इन दो फिल्मों के अलावा वह एक और फिल्म 'डंकी' को लेकर भी वह मीडिया की सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में किंग खान के साथ अभिनेत्री तापसी पन्नू नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म से दोनों का लुक लीक हो गया। इस बारे में अब तापसी ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच भी लीक हुईं फोटो
हाल ही में शाहरुख खान और तापसी पन्नू ने लंदन में राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग की। इस दौरान इस बात का पूरा बंदोबस्त रखा गया कि कोई जानकारी बाहर न जाए। लेकिन, कड़ी सुरक्षा के बीच भी दोनों कालाकारों की तस्वीरें सेट से लीक हो गईं। इस बारे में अब तापसी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। तापसी का कहना है कि जिस तरह फिल्म से फोटोज लीक हुईं शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी को यह बिल्कुल पसंद नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुश नहीं हैं राजकुमार हिरानी
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान तापसी ने कहा, 'राजू सर और किंग खान ने पूरी कोशिश की थी कि ऐसा न हो। हम लंदन के वेस्टमिंस्टर ब्रिज पर शूटिंग कर रहे थे। शाहरुख सर ने भी पूरी कोशिश करी कि कोई जानकारी बाहर न जाए। मगर, फिर भी तस्वीरें लीक हो गईं। इस बात से वे लोग बिल्कुल खुश नहीं हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि फिल्म में जो लुक है उसका खुलासा हुआ हो। लेकिन, राजू सर जानकारियों को गुप्त रखना चाहते हैं। आपने देखा होगा कि उन्होंने अभी तक कोई टीजर या पोस्टर रिलीज नहीं किया है। सिर्फ एक अनाउंसमेंट वीडियो आया, जो उन्होंने शाहरुख सर के साथ शूट करके रिलीज कर दिया।

विज्ञापन

'भीड़ को कंट्रोल नहीं कर सकते'
तापसी पन्नू ने कहा कि राजकुमार सर का आइडिया यही रहता है कि पहले फिल्म खत्म करें इसके बाद जानकारियों का खुलासा किया जाए। वह इसी तरह के फिल्ममेकर हैं। शाहरुख सर भी इसी तरह काम करने के पक्ष में रहते हैं। लेकिन, जब आप उनके जैसे सुपरस्टार के साथ काम करते हैं तो कुछ नहीं कर सकते। जाहिर सी बात है कि लोग उत्साहित हैं। शाहरुख खान के साथ आप भीड़ को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। जिस दिन शूटिंग हो रही थी, उस दिन संडे था। ऐसे में आप आप कुछ नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed