फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dunki Star Shah Rukh Khan along with daughter Suhana Khan visited at Shirdi Sai Baba Temple

Dunki: वैष्णो देवी के बाद साईं बाबा की शरण में पहुंचे किंग खान, बेटी सुहाना भी पिता संग शिरडी में हुईं स्पॉट

Thu, 14 Dec 2023 05:09 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 14 Dec 2023 05:09 PM IST
सार

शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ महाराष्ट्र के शिरडी में साईं बाबा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं। उन्होंने बेटी सुहाना के साथ साई बाबा की पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन
Dunki Star Shah Rukh Khan along with daughter Suhana Khan visited at Shirdi Sai Baba Temple
शाहरुख खान

विस्तार

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म डंकी को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म की सफलता के लिए शाहरुख खान मंगलवार सुबह-सुबह जम्मू स्थित वैष्णो देवी मंदिर पहुंचे। किंग खान वैष्णो देवी के बाद शिरडी के साईं बाबा मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं। इस दौरान उनकी लाडली बेटी सुहाना खान भी उनके साथ दिखाई दीं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। 

विज्ञापन

 

#WATCH | Actor Shah Rukh Khan along with his daughter Suhana Khan visited and offered prayers at Shirdi Sai Baba Temple, in Shirdi, Maharashtra pic.twitter.com/e5WOUxDPfE

विज्ञापन
— ANI (@ANI) December 14, 2023

शाहरुख ने किए साईं बाबा के दर्शन 
शाहरुख खान और सुहाना खान ने महाराष्ट्र के शिरडी में मौजूद साईं बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। बताया जा रहा है कि किंग खान आगामी फिल्म डंकी की सफलता को लेकर शिरडी के साईं बाबा मंदिर में मत्था टेकने पहुंचे हैं। इससे पहले किंग खान जम्मू के कटरा में मौजूद माता वैष्णो देवी के मंदिर में मत्था टेकने के लिए गए थे। डंकी की रिलीज से पहले शाहरुख भक्ति में डूबे हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किंग खान की इस साल की तीसरी फिल्म है डंकी
बता दें कि इस साल की शुरुआत में भी शाहरुख खान अपनी फिल्म 'पठान' और उसके बाद फिल्म 'जवान' के लिए भी माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे थे। ये दोनों ही फिल्में इस वर्ष की हिट फिल्मों में से एक थीं। शाहरुख ने काफी वर्ष बाद इस साल फिल्म 'पठान' से अपना डेब्यू किया था। फिल्म डंकी शाहरुख की इस साल की तीसरी फिल्म में है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर और कई गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसके बाद दर्शकों की फिल्म को लेकर और उत्सुकता बढ़ गई है।  


इस दिन रिलीज होगी डंकी
किंग खान के लिए यह साल बहुत अच्छा रहा है। उनकी पठान और जवान टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी हैं। बता दें कि फिल्म डंकी का बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की सलार से मुकाबला होगा। फिल्म, क्रिसमस के अवसर पर 21 दिसंबर, 2023 सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 'डंकी' में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे सितारे भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed