फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dua Lipa came to India for concert in BKC was seen in such a Yellow funky avatar at Mumbai airport

Dua Lipa: कॉन्सर्ट के लिए मुंबई आईं पॉप स्टार दुआ लिपा, एयरपोर्ट पर दिखा ऐसा फंकी अवतार

Thu, 28 Nov 2024 07:03 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Nov 2024 07:03 PM IST
सार

पॉप स्टार दुआ लिपा मुंबई में अपने कॉन्सर्ट के लिए भारत आईं हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन
Dua Lipa came to India for concert in BKC was seen in such a Yellow funky avatar at Mumbai airport
दुआ लिपा - फोटो : ट्विटर

विस्तार

ग्रैमी विनिंग सेंसेशन और पॉप स्टार 'दुआ लिपा' भारत आईं हैं। मुंबई में 30 नवंबर को उनका कॉन्सर्ट होना है। इंटरनेशनल पॉप आइकन की तस्वीरें लेने एयरपोर्ट पर पैपराजी पहुंचे। प्रशंसकों और मीडिया के बीच उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दुआ लिपा के प्रशंसक भारत में भी हैं, वे खुद भी भारत में आकर अपना परफॉर्मेंस देना पसंद करती हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट दिखा ऐसा फंकी लुक
'दुआ लिपा' को एयरपोर्ट पर पीली शर्ट, ब्लैक पायजामा और कंफर्ट कपड़ों में एयरपोर्ट पर नजर आईं। वे एयरपोर्ट से कार की ओर जाती नजर आईं। दुआ ने एयरपोर्ट पर कोई पोज नहीं दिया। पैपराजी ने मजाक में कहा, दुआ..दुआ...दुआ...दुआ में याद रखना।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

 

Apna Adda 25: धरमजी के भरोसे से चल निकली मेरी गाड़ी, विधायक निवास में चोरी से गुजारी कितनी ही रातें


विज्ञापन
विज्ञापन

बीकेसी में होगा दुआ का कॉन्सर्ट
मुंबई के बीकेसी में दुआ का कॉन्सर्ट होने वाला है। इस कॉन्सर्ट का उद्देश्य रुपये जमा करना होगा, जिससे साल 2030 तक भारत से भुखमरी को खत्म हो सके। दुआ लिपा इससे पहले नवी मुंबई में वनप्लस म्यूजिक फेस्टिवल में साल 2019 में पहली बार कॉन्सर्ट में नजर आईं थी।
 

Pankaj Kashyap: बिना पैसा दिए करा ली पूरी फिल्म की शूटिंग, रिलीज का नंबर आया तो किसी और से करा ली डबिंग

विज्ञापन

भारत से है दुआ लिपा को प्यार
दुआ ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह भारत से बहुत प्यार करती हैं। वे साल 2023 में भारत के राजस्थान में समय बिताने आईं थीं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि वे भारत में फिर से आने की राह देखती हैं। उन्होंने कहा कि वे भारत में घूमना पसंद करती हैं। उन्होंने इंटरव्यू में अपना उत्साह साझा किया है। वे भारत में प्रशंसकों के साथ जुड़ना पसंद करती हैं, जब भी वे काफी समय बाद भारत आती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed