फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Drugs Case Armaan Kohli bail plea rejected by NDPC special court

Drugs Case: अरमान कोहली की जमानत याचिका हुई खारिज, सात महीने से जेल में बंद हैं अभिनेता

Tue, 22 Feb 2022 10:06 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Tue, 22 Feb 2022 10:06 PM IST
सार

मुंबई की विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने अरमान कोहली की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि अभिनेता ड्रग्स केस में सात महीने से जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन
Drugs Case Armaan Kohli bail plea rejected by NDPC special court
अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अरमान कोहली बीते लंबे समय से ड्रग्स केस में जेल में बंद हैं। उन्होंने एनडीपीएस अधिनियम के तहत 14 दिन की अंतरिम जमानत की मांग की थी, जिसे ठुकरा दिया गया है। मंगलवार को मुंबई की एक विशेष एनडीपीएस अदालत ने अरमान कोहली की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान अदालत ने अरमान की याचिका को खारिज कर दिया।

विज्ञापन

Drugs Case Armaan Kohli bail plea rejected by NDPC special court
अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

अरमान कोहली बीते साल अगस्त महीने से गिरफ्तार हुए थे। यानी अभिनेता सात महीने से जेल में बंद हैं। इस बार अरमान कोहली ने बीमार माता-पिता से मिलने के लिए जमानत का अनुरोध किया था लेकिन बचाव पक्ष और अभियोजन की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश ए.ए जोगलेकर ने अभिनेता की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। गिरफ्तारी के बाद अरमान ने बीते साल अक्तूबर में भी जमानत की मांग की थी लेकिन तब भी कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Drugs Case Armaan Kohli bail plea rejected by NDPC special court
अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

एनसीबी ने अरमान कोहली के जुहू स्थिति घर से छापेमारी की थी। इस दौरान एनसीबी को अरमान के घर से कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ था जिसके बाद ड्रग्स रखने के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी के अनुसार, कोहली के घर से 1.2 ग्राम एमडी बरामद की गई थी, जबकि मामले में सह-आरोपी से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया था। कोहली की गिरफ्तारी मुख्य विक्रेता अजय राजू सिंह को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ के बाद हुई थी।

विज्ञापन

Drugs Case Armaan Kohli bail plea rejected by NDPC special court
अरमान कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जा रहा है कि अरमान कोहली के घर से जो ड्रग्स बरामद हुई है वो दक्षिण अमेरिका में तैयार हुई थी। अब जांच एजेंसी इस बात का पता लगाने के लिए जुटी है कि कैसे ये ड्रग्स मुंबई तक आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed