फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bollywood Drugs Case News Arjun Rampal Sister Komal Rampal summoned by NCB

ड्रग्स केस: अर्जुन रामपाल की बहन को एनसीबी का समन, आज किया तलब

Wed, 06 Jan 2021 11:26 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 06 Jan 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Drugs Case News Arjun Rampal Sister Komal Rampal summoned by NCB
अर्जुन रामपाल - फोटो : instagram/arjunrampal

बॉलीवुड ड्रग्स मामले में अभिनेता अर्जुन रामपाल की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने अब उनकी बहन कोमल रामपाल को समन किया है। उन्हें बुधवार (छह जनवरी) को तलब किया गया है। 

विज्ञापन


एनसीबी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ‘ड्रग्स केस में कनेक्शन को लेकर जांच एजेंसी ने अर्जुन रामपाल की बहन को आज समन किया है।‘

एनसीबी अभी तक अर्जुन रामपाल से दो बार पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा  उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से भी पूछताछ हुई थी। बीते नवंबर महीने में अर्जुन रामपाल के घर पर एनसीबी ने छापेमारी की थी, जहां एजेंसी को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित दवाइयां मिली थीं। एजेंसी ने कहा कि अभिनेता ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से गैरकानूनी तरीके से उस दवाई के लिए जिस प्रिसक्रिप्शन (बैकडेटेड प्रिसक्रिप्शन) का इस्तेमाल किया था उसकी तारीख खत्म हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन रामपाल का कहना था कि उन्होंने एनसीबी को एक विशेष दर्द निरोधक दवा के प्रिसक्रिप्शन को भी सौंप दिया है। यह उन्हें दिल्ली के मनोचिकित्सक डॉक्टर की ओर से जारी किया गया था। उन्होंने ड्रग्स के किसी भी लेन-देन से इनकार किया था।

गौरतलब है कि जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी ने व्हॉट्सएप चैट के आधार पर बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित उपयोग की जांच शुरू की थी।  
 
‘कौन बनेगा करोड़पति’ में आ पहुंचा सात करोड़ का सवाल, कोरोना वॉरियर बोलीं- 'जीती तो खोलूंगी अपना अस्पताल'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed