Nicki Minaj: रैपर निकी मिनाज को मिला इंसाफ, पिता की मौत के दोषी ड्राइवर को हुई सजा
मशहूर रैपर, सिंगर निकी मिनाज के पिता की हत्या के दोषी ड्राइवर चार्ल्स पोलेविच को एक साल की सजा मिली है। बता दें कि बीते साल फरवरी में गायिका के पिता की हिट एंड रन मामले में जान चली गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर रैपर निकी मिनाज के पिता रॉबर्ट मराज की हत्या के दोषी ड्राइवर चार्ल्स पोलेविच को आखिरकार सजा मिल गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पोलेविच को एक साल की सजा मिली है। बता दें कि बीते साल फरवरी में निकी मिनाज के पिता सड़क किनारे टहल रहे थे, तभी पोलेविच ने उन्हें कार से टक्कर मार दी। इस हादसे में रैपर के पिता की जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चार्ल्स पोलेविच को बुधवार को सजा सुनाई गई थी। पोलेविच ने फरवरी 2021 में निकी मिनाज के पिता को अपनी वोल्वो से टक्कर मारी थी। उस वक्त रैपर के पिता लॉन्ग आइलैंड पर टहल रहे थे।
जुर्माना भी देना होगा
बता दें कि नलाऊ काउंटी कोर्टहाउस के एक प्रवक्ता के मुताबिक पोलेविच को 5,000 डॉलर का जुर्माना भी देना होगा। इतना ही नहीं उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि यह एक दुख स्थिति है। अगर वह दुर्घटना के वक्त उस जगह पर रुका होता तो यह एक सिविल मैटर होता, आपराधिक मामला नहीं होता। मैं यह बिल्कुल नहीं मानता कि दुर्घटना के लिए वह जिम्मेदार था, लेकिन वह दुर्घटना स्थल से भाग गया, इसका वह दोषी है।
वकील ने दी दलील
वहीं चार्ल्स पोलेविच के वकील मार्क गैन का कहना है कि पोलेविच स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से घटना स्थल से भागा। मार्क गैन नेक कहा, 'मुझे लगता है कि वह हृदयरोगी है। इसकी वजह से वह दुर्घटना स्थल से भाग गया।'
हादसे से टूट गईं निकी मिनाज
बता दें कि निकी मिनाज का मूल नाम ओनिका तान्या माराज है। मगर, वह अपने इस स्टेज नेम से ही जानी जाती हैं। वह त्रिनिदाद में जन्मी अमेरिका की मशहूर गायिका हैं। अचानक एक हादसे में पिता की मौत के बाद निकी मिनाज पूरी तरह टूट गई थीं। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था ,'पिती की मृत्यु उनकी जिंदगी की सबसे विनाशकारी क्षति है।'