Drishyam 3: 'दृश्यम 3' को लेकर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, एक साथ रिलीज होगी अजय-मोहनलाल की फिल्म
निर्देशक अभिषेक पाठक और उनके लेखकों की टीम ने कथित तौर पर दृश्यम 3 के लिए मूल कथानक को क्रैक कर लिया है। बताया जा रहा है कि जीतू जोसेफ और उनकी टीम को यह पसंद आया है।
विस्तार
साल 2013 में सुपरस्टार मोहनलाल और जीतू जोसेफ क्राइम थ्रिलर 'दृश्यम' के लिए एक साथ आए थे। यह फिल्म इतनी ज्यादा सफल रही कि इसे हिंदी में अजय देवगन, तमिल में कमल हासन और तेलुगू में वेंकटेश के साथ बनाया गया। बॉक्स ऑफिस पर इन सभी फिल्मों में जमकर बिजनेस किया। इस बीच अगर नए रिपोर्ट की मानें तो दृश्यम के निर्माताओं ने तीसरी किस्त के लिए इसके हिंदी क्रिएटर्स के साथ एक समझौता किया है। एक न्यूज पोर्टल के मुताबिक 'दृश्यम 3' हिंदी और मलयालम के क्रिएटर्स के बीच डेवलपमेंट स्टेज में पहुंच गई है।
Ulajh Shooting: अब गुलशन देवैया बने जान्हवी कपूर के हीरो, मुंबई की गर्मी से दूर यहां शुरू हुई शूटिंग
निर्देशक अभिषेक पाठक और उनके लेखकों की टीम ने कथित तौर पर दृश्यम 3 के लिए मूल कथानक को क्रैक कर लिया है। बताया जा रहा है कि जीतू जोसेफ और उनकी टीम को यह पसंद आया है और अब वे इसे एक पटकथा में विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। दृश्यम की हिंदी और मलयालम टीम दोनों फिल्मों की एक साथ शूटिंग करने और उन्हें पूरे भारत में एक ही तारीख पर रिलीज करने के दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ मिलकर काम कर रही है। जहां मोहनलाल मलयालम में जॉर्ज कुट्टी की अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे, वहीं अजय हिंदी में विजय सालगांवकर बने नजर आएंगे।
Zara Hatke Zara Bachke: बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों का ये है असली ‘गोरखधंधा’, समझिए क्यों दिनेश विजन पीट रहे ढोल
कहा जा रहा है कि एक बार स्क्रीनप्ले लॉक हो जाने के बाद, तेलुगू 'दृश्यम' निर्माता भी हिंदी और मलयालम टीम के साथ मिलकर उसी तारीख को फिल्म रिलीज करेंगे। इस फिल्म के 2024 तक फ्लोर पर आने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि 'दृश्यम 2' अजय देवगन की सबसे सफल फिल्मों से एक है। बीते साल रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। टिकट खिड़की पर फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। लोगों को अजय देवगन की अदाकारी के साथ फिल्म की कहानी भी काफी ज्यादा पसंद आई थी।
Bloody Daddy 2: 'ब्लडी डैडी' के सीक्वल को अली अब्बास जफर की हरी झंडी? सिनेमाघरों में रिलीज होगा अगला पार्ट