{"_id":"64c8bf98e92c50f57707e995","slug":"dream-girl-2-new-poster-ayushmann-khurrana-unleashes-glitz-and-glamour-as-pooja-ahead-of-the-trailer-release-2023-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dream Girl 2 poster: ट्रेलर से पहले पूजा ने बजाया फैंस के 'दिल का टेलीफोन', नए पोस्टर में दिखाया हुस्न का जलवा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dream Girl 2 poster: ट्रेलर से पहले पूजा ने बजाया फैंस के 'दिल का टेलीफोन', नए पोस्टर में दिखाया हुस्न का जलवा
आयुष्मान खुराना की गिनती बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स में होती है। उन्होंने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। उनके अभिनय को दर्शक खूब पसंद करते हैं। आयुष्मान आपने दम पर फिल्म को हिट कराने की हिम्मत रखते हैं। फिलहाल आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच अब फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है।
2 of 5
ड्रीम गर्ल 2
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कई बड़े सितारे ड्रीम गर्ल पूजा के दीवानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इनमें भाईजान सलमान खान से लेकर पठान शाह रुख खान तक, कई सुपरस्टार्स का नाम शामिल है। इस लिस्ट में लेटेस्ट एंट्री रॉकी यानी रणवीर सिंह की हुई है। हर कोई बेसब्री से ड्रीम गर्ल पूजा की एक झलक देखने के लिए इंतजार कर रहा है। आयुष्मान खुराना ने अब फैंस की बेसब्री को और बढ़ा दिया है। आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर कुछ ही घंटों में रिलीज होने वाला है। ट्रेलर से पहले एक्टर से फैंस के लिए नया पोस्टर जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के स्टार कास्ट की भी एक झलक दिखाई है।
3 of 5
ड्रीम गर्ल 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब आयुष्मान खुराना ने ड्रीम गर्ल 2 के पोस्टर के साथ अपना लुक रिवील किया है। फिल्म के इस पोस्टर में एक्टर रेड कलर का लंहगा- चोली पहने दिख रहे है और एक कार की बोनट पर खड़े हैं। वहीं, उनके पीछे कई लड़कों की लाइन लगी हुई है, जो उनके चाहने वाले है। ड्रीम गर्ल 2 के लेटेस्ट पोस्टर में आयुष्मान खुराना के साथ परेश रावल और अनु कपूर जैसे मंझे हुए कलाकार भी दिख रहे हैं। इनके अलावा पोस्टर में राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, मनजोत सिंह और मनोज जोशी भी शामिल है।
बी-टाउन के कॉमेडी पावरहाउस से भरपूर इस नए पोस्टर को शेयर करते हुए आयुष्मान खुराना ने लिखा है, 'ट्रैफिक जाम होने वाला है, क्योंकि पूजा आने वाली है। ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर आज आउट होगा। ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में 25 अगस्त को रिलीज होगी।'
वहीं, अब फैंस का इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। आज पूजा अपने फैंस के दिलों के टेलीफोन की घंटी बजाने आ रही है। बता दें कि आज ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। ड्रीम गर्ल 2 एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित और प्रतिभाशाली राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित हैं। फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।