फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Do Deewane Shaher Mein Day 3 Box Office Collection mrunal thakur And Siddhant Chaturvedi

वीकएंड पर दम नहीं दिखा सकी मृणाल ठाकुर की फिल्म, ‘दो दीवाने सहर में’ ने तीसरे दिन कितना कमाया?

Sun, 22 Feb 2026 09:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 22 Feb 2026 09:14 PM IST
सार

Movie Do Deewane Shaher Mein Day 3 Collection: शुक्रवार को मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ रिलीज हुई। जानिए, तीसरे दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
Do Deewane Shaher Mein Day 3 Box Office Collection mrunal thakur And Siddhant Chaturvedi
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘ओ रोमियो’ और ‘अस्सी’ जैसे फिल्मों के साथ ‘दो दीवाने सहर में’ भी थिएटर में मौजूद है। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। जानिए, इस फिल्म ने क्या आज रविवार का फायदा उठाते हुए अपने कलेक्शन में इजाफा किया है। 

विज्ञापन

Do Deewane Shaher Mein Day 3 Box Office Collection mrunal thakur And Siddhant Chaturvedi
फिल्म 'दो दीवाने सहर में' - फोटो : इंस्टाग्राम@mrunalthakur

तीसरे दिन किया कितना कलेक्शन? 
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर लव स्टोरी ‘दो दीवाने सहर में’ के लिए रविवार कुछ खास साबित नहीं हुआ। सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने तीसरे दिन सिर्फ 1.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह कमाई के शुरुआती आंकड़े हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 3.88 करोड़ रुपये हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Do Deewane Shaher Mein Day 3 Box Office Collection mrunal thakur And Siddhant Chaturvedi
फिल्म 'दो दीवाने सहर में' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

शुरुआती दिनों के मुकाबले कम रही कमाई 
इस फिल्म ने शनिवार को 1.50 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं पहले दिन 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस तरह देखा जाए तो फिल्म कोई धमाकेदार कलेक्शन तो बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पा रही है। वीकएंड पर भी इसके कलेक्शन में कोई बड़ा उछाल नहीं दिख रहा है। इससे लग रहा है कि यह रोमांटिक फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है। 

विज्ञापन

Do Deewane Shaher Mein Day 3 Box Office Collection mrunal thakur And Siddhant Chaturvedi
फिल्म 'दो दीवाने सहर में' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

क्या है फिल्म की कहानी? 
फिल्म की कहानी एक कपल की है, यह प्यार में पड़ता है। लेकिन इनकी प्रेम कहानी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। फिल्म के गाने जरूर अच्छे बन पड़े हैं। साथ ही मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री भी अच्छी लग रही है। लेकिन कहानी ही सबसे कमजोर कड़ी साबित हो रही है। 

Do Deewane Shaher Mein Day 3 Box Office Collection mrunal thakur And Siddhant Chaturvedi
फिल्म 'दो दीवाने सहर में' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन फिल्मों से थिएटर में मुकाबला 
इन दिनों तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ भी थिएटर में है। तीसरे दिन इस फिल्म ने 97 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं ‘ओ रोमियो’ ने रिलीज के दसवें दिन 2.84 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में देखा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का बोलबाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed