{"_id":"5e42bddb8ebc3ee59e0e07da","slug":"divyenndu-sharma-watched-70s-movie-for-zee5-original-comedy-film-shukranu-hui-emotion-ki-nasbandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्येंदु ने इस फिल्म के लिए लिया इन दिग्गजों का सहारा, फिल्में देखकर सीखे तौर-तरीके","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिव्येंदु ने इस फिल्म के लिए लिया इन दिग्गजों का सहारा, फिल्में देखकर सीखे तौर-तरीके
Tue, 11 Feb 2020 08:15 PM IST
Avinash Pal
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 11 Feb 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
शुक्राणु
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में प्रामणिकता और उसे असलियत के करीब ले जाने के लिए निर्माता और कलाकार क्या कुछ नहीं करते। उस दौर को जीते हैं, उसकी वेशभूषा को अपनाते हैं, किरदार के चाल-चलन और ढंग को अपने अंदर समेटते हैं, आदि। अभिनेता दिव्येंदु शर्मा ने भी अपनी अगली फिल्म 'शुक्राणु' के लिए ऐसा ही कुछ किया है।
विज्ञापन
1970 के दशक के आपातकाल के दौरान लोगों की जबरन नसबंदी करने के गंभीर मुद्दे पर सटायर मारती एक हास्यप्रद फिल्म 'शुक्राणु' का ट्रेलर हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने रिलीज किया है, जोकि उसकी ओरिजिनल फिल्म है। इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा, श्वेता बासु प्रसाद, शीतल ठाकुर आदि मुख्य भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
यह फिल्म 70 के दशक को ध्यान में रखकर फिल्माई गई है, इसलिए अपने किरदार को बेहतर तरीके से समझने के लिए दिव्येंदु ने उस दौर के प्रसिद्ध कलाकर अमिताभ, धर्मेंद्र और मनोज कुमार की फिल्में देखकर अपने किरदार को बेहतर समझने की कोशिश की है। तैयारी के बारे में दिव्येंदु कहते हैं, 'जब मुझे यह फिल्म ऑफर की गई थी तो मैं बहुत उत्साहित था। शुक्राणु 70 के दशक में स्थापित है, और फिल्म का विषय एकदम नया है। हम सभी अमिताभ जी, मनोज कुमार, धर्मेंद्र और उन दिनों के कई अन्य बड़े कलाकारों को देखकर बड़े हुए हैं और मैंने अपने किरदार में ढलने के लिए व उस दौर को करीब से महसूस करने के लिए, निश्चित रूप से तत्कालीन सभी फिल्में एक बार फिर से देखी है।'
विज्ञापन
दिव्येंदु ने बताया कि वह हमेशा से ही 70 के दशक में स्थापित फिल्म में काम करना चाहते थे, क्योंकि उन्हें वह दौर बहुत पसंद है। खास बात यह है कि इस फिल्म में दिव्येंदु का लुक और स्टाइल भी 70 के दशक से प्रेरित है, जो उनके किरदार में असलियत और प्रमाणिकता जोड़ती है।
फिल्म के ट्रेलर में दर्शाया गया है कि कैसे दिव्येंदु (इंदर) को नसबंदी कराने के लिए मजबूर किया जाता है, जिसके बाद से वह खुद को लगातार इस स्थिति से उबारने की कोशिश करता रहता है। इस मानसिक प्रताड़ना में वह अपनी नवविवाहित पत्नी रीमा (श्वेता बसु प्रसाद) के करीब आने में भी असमर्थ है, नतीजतन वह उससे बचता हुआ नजर आता है।
'शुक्राणु' को रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है, और इसके निर्माता और निर्देशक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता बिष्णु देव हलदर हैं, जिनकी यह पहली डिजिटल फिल्म है। इस वेलेंटाइन डे के दिन 14 फरवरी को यह फिल्म जी5 पर प्रसारित होगी।