{"_id":"5b3389434f1c1bf66e8ba5c5","slug":"divyanka-tripathi-on-griha-laksmi-cover-which-had-a-woman-breast-feeding","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेस्ट फीडिंग फोटोशूट पर ट्रोल हुई थीं मलयालम एक्ट्रेस, अब दिव्यांका त्रिपाठी ने दे डाला ये बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ब्रेस्ट फीडिंग फोटोशूट पर ट्रोल हुई थीं मलयालम एक्ट्रेस, अब दिव्यांका त्रिपाठी ने दे डाला ये बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
divyanka
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रेस्ट फीडिंग फोटोशूट की वजह से कुछ दिन पहले मलयालम एक्ट्रेस गिलू जोसफ को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। यहां तक कि यह मामला केरला हाई कोर्ट में भी पहुंचा। हाईकोर्ट ने इस तस्वीर में किसी भी तरह की अश्लीलता की बात को दरकिनार किया। अब इस मामले में टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी राय रखी है।
दिव्यांका ने इस कवर फोटो पर उठे विवाद को लेकर एक निजी वेबसाइट को बयान दिया है। इस बयान में प्रियंका ने कहा है- 'मैं केरल कोर्ट के फैसले के साथ खड़ी हूं और इसके लिए कोर्ट का आभार व्यक्त करती हूं, मैं गृहलक्ष्मी और गिलू जोसेफ की भी तारीफ करना चाहूंगी। यह एक आवश्यक पहल थी। मैंने मेरे दोस्तों और रिश्तेदारों को हमेशा अपने बच्चों को पब्लिक में ब्रेस्टफीड करवाने को लेकर परेशान होते देखा है। हमारे देश में सार्वजनिक स्थानों पर मांओं को स्तनपान कराने के लिए कोई प्रावधान नहीं दिया गया है।'
दिव्यांका ने आगे कहा, 'एक मां एक मां है। अगर वह अपने भूखे बच्चे को ब्रेस्टफीड कराना चाहती है तो इस बारे में कुछ भी अश्लील नहीं हो सकता है। आपको बता दें, गिलू जोसफ की गृहलक्ष्मी मैगजीन के कवरपेज पर ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए तस्वीर छपी थी जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट कहा तो किसी ने अश्लीलता फैलाने की बात कही थी। इस शूट के जरिए गिलू ने मैसेज दिया था, 'महिलाएं किसी भी जगह ब्रेस्ट फीडिंग करवाने के लिए बिल्कुल फ्री हैं ।'