Chiraiya X Review: दर्शकों को पसंद आई 'चिरैया', बोले- बेहतरीन कहानी; जानें क्यों जरूरी है देखना?
Chiraiya X Review: वेब सीरीज 'चिरैया' की रिलीज के बाद से ही इसकी कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। वहीं इंटरनेट यूजर्स इसपर अपनी अलग राय दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संवेदनशील कहानी का कड़ा सबक
वेब सीरीज 'चिरैया' में समाज के उस मुद्दे को उठाया गया है जिसपर ज्यादातर लोग बात करने से झिझकते हैं। शादी के दायरे में होने वाले दुष्कर्म से शुरू हुई यह कश्ती नुमा कहानी कई किनारों को छूती हुई जाती है। एलजीबीटी, दहेज प्रताड़ना के आरोप, भेदभाव लगभग सभी महिलाओं से जुड़ी परेशानियों के दिखाती है। वेबसीरीज में एक पत्नी द्वारा अपने पति पर लगाए गए दुष्कर्म के आरोप के बाद अकेली पड़ जाती है। जिसके बाद उसकी जेठानी उसकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उसका साथ देती है।
वेब सीरीज 'चिरैया' के ओटीटी पर रिलीज होने के बाद यूजर्स ने अपनी राय एक्स पर रखी। पहले यूजर ने ट्वीट किया- 'यह फिल्म हमें अंदर तक चौंका देती है।'
#Chiraiya One Line Review:
— Ms. Cinema Talkies 🎥 (@_Marshalin_) March 20, 2026
THIS WILL SHAKE YOU UP 😤🥺
Still some people didn't understand the meaning of
NO MEANS NO😡🚺 pic.twitter.com/gGN5EtMFQ3
दूसरे यूजर ने लिखा ' इस सीरीज को देखने के बाद मैं खुद को पोस्ट करने से रोक नहीं पाई। फिल्म को दिव्या निधी शर्मा ने काफी अच्छी तरह लिखा है। साथ ही शशांत शाह ने इसका बेहतरीन निर्देशन किया है। इन दोनों को इतना महात्वपूर्ण टॉपिक सामने लाने के लिए शुक्रिया'
Watching #Chiraiya on Jio Hotstar, and couldn't stop myself from writing this post. Genuine appreciation for #Divya Nidhi Sharma. Brilliant brilliant writing. Really grateful to #Shashant Shah for bringing this important and relevant topic out there. A masterpiece.
— Prakash Shukla (@prakashALAKH) March 20, 2026
अन्य यूजर ने कहा 'एक ऐसी कहानी जो हर चीज़ पर सवाल उठाती है। वेबसीरीज चिरैया गहरी जड़ों वाली मान्यताओं को चुनौती देती है। दर्शक देखें और खुद फैसला करें।
A story that questions everything.#Chiraiya challenges deep-rooted beliefs.
— Sofiya (@SofiyaGlow_) March 20, 2026
Watch and reflect pic.twitter.com/gHFTX8Tj4A
अन्य यूजर ने लिखा 'मैंने अभी-अभी 'चिरैया' वेब सीरीज देखी। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दे, महिलाओं की सहमति, पर प्रकाश डालती है। साथ ही, यह समाज में आज भी मौजूद कई पितृसत्तात्मक व्यवहारों को उजागर करती है, जो कि समाज की महिलाओं के लिए बहुत ही गलत है। यह सीरीज पुरुषों के खिलाफ नहीं, बल्कि समाज में मौजूद बुरी मानसिकता के खिलाफ है।
I just watched #Chiraiya web series It touches on a very important issue: women’s consent , It also highlights many patriarchal behaviors that sadly still exist in our society, which is not right. This series is not against men it is against the toxic mindset in society
— Abhinav Tyagi (@Abhinavtyagi92) March 20, 2026
#Chiraiya questions the patriarchal mindset of the society & does it effectively. Although it gets a bit melodramatic but it manages to expose the regressive thinking that still exists in modern world. Divya Dutta's stellar performance is the highlight of this series. @JioHotstar
— Chirag (@chickoo_chirag) March 20, 2026
फिल्म 'चिरैया' पूरी तरह एक बंगाली वेबसीरीज का रीमेक है। हलांकि इसके जरिए समाज को एक अच्छा संदेश दिया गया है। मगर काफी कुछ दिखाने की वजह से यह अपनी मूल कहानी से भटक गई है।
Chiraiya is a remake of the Bengali web series Sampurna, and while it actually has a good social message at its core, it completely loses the plot. It feels exactly like Pad Man or Toilet: Ek Prem Katha all over again. Why does a good message always have to be wrapped
— Madhumitha Akula (@ammu_8_7) March 21, 2026
बेहतरीन है कास्ट
दिव्या दत्ता के साथ सिद्धार्थ शॉ, फैसल राशिद, टीनू आनंद और अंजुम सक्सेना जैसे कलाकार सीरीज का हिस्सा हैं। इन सभी का अभिनय कहानी को और रियल बनाता है। इससे परिवार का माहौल असली लगता है और ऑडियंस कहानी से जुड़ पाते हैं।
यहां पढ़ें पूरा रिव्यू : Chiraiya Review: ‘ये तो पति का हक है..’, इस सोच को तोड़ती है ‘चिरैया’, रिव्यू में जानें क्याें देखना है जरूरी?