{"_id":"5d538b4a8ebc3e6ceb432631","slug":"divya-dutta-star-new-film-mirror-o-mirror-poster-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"परछाई का तिलिस्म सुलझाएंगी दिव्या दत्ता, नई फिल्म 'मिरर ओ मिरर' का पोस्टर रिलीज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परछाई का तिलिस्म सुलझाएंगी दिव्या दत्ता, नई फिल्म 'मिरर ओ मिरर' का पोस्टर रिलीज
Wed, 14 Aug 2019 09:47 AM IST
shrilata biswas
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 14 Aug 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
मिरर ओ मिरर
- फोटो : अमर उजाला
डिजिटल स्टार भुवन बाम के साथ फिल्म प्लस माइनस करके नए जमाने के नए मनोरंजन का स्टाइल अपना चुकीं मशहूर अभिनेत्री दिव्या दत्ता जल्द ही आपके मोबाइल फोन पर आपको डराने आ रही हैं।
विज्ञापन
कनाडा की फिल्ममेकर माही कौर के निर्देशन में बनी उनकी नई शॉर्ट फिल्म मिरर ओ मिरर का पहला लुक सामने आया है, वह काफी रहस्मयी दिख भी रहा है। रहस्य-रोमांच और भुतही कहानियों के इस कॉकटेल में दिव्या दत्ता के साथ दिखेंगे अभिनेता अस्मित कुंदर और दोनों की ये जोड़ी इस फिल्म में कुछ पारलौकिक शक्तियों के बारे में खोजबीन करती दिखाई देगी।
विज्ञापन
दिव्या दत्ता इन दिनों लीक से इतर कहानियों वाली फिल्में ही कर रही हैं। समलैंगिक रिश्तों की कहानी कहती फिल्म शीर कोरमा की शूटिंग चल ही रही है, जिसमें वह स्वरा भास्कर और शबाना आजमी के साथ हैं। इसके अलावा नोबल पुरस्कार विजेता मलाला युसूफजई की बायोपिक भी वह कर रही हैं। निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म अभी तो पार्टी शुरू हुई है की शूटिंग भी वह काफी अरसा पहले पूरी कर चुकी हैं।
विज्ञापन