{"_id":"61d2bd74fcfbc1263e5d3c34","slug":"divya-dutta-posed-with-salman-as-a-fan-went-on-to-star-with-him-years-later","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: दिव्या दत्ता ने सलमान खान के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर, लिखी यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: दिव्या दत्ता ने सलमान खान के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर, लिखी यह बात
Mon, 03 Jan 2022 02:54 PM IST
ललित फुलारा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 03 Jan 2022 02:54 PM IST
सार
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ अपनी एक बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिव्या दत्ता ने सलमान खान के साथ अपनी मुलाकात को याद किया है।
विज्ञापन
सलमान खान और दिव्या दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ अपनी एक बेहद पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए दिव्या दत्ता ने सलमान खान के साथ अपनी मुलाकात को याद किया है। 44 साल की दिव्या दत्ता ने एक प्रशंसक के तौर पर एक्टर सलमान खान और अपनी थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। यह तस्वीर गर्मी की छुट्टियों की है, जब दिव्या दत्ता की सलमान खान से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन
इस तस्वीर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए दिव्या दत्ता ने लिखा है, एक बड़ा थ्रोबैक मिला! जब हम अपनी गर्मी की छुट्टियों में मुंबई गए थे और मैंने और राहुल दत्ता ने मेरे पसंदीदा सलमान खान के साथ हमारी तस्वीरें क्लिक कीं। मेरी उत्साहित अभिव्यक्ति को देखें! और इसी तरह की मुद्रा ! कुछ साल बाद जब मैंने फिल्मों में काम किया, तो उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया ... जीवन। लव यू सलमान खान। इस तस्वीर में दिव्या दत्ता ने एक स्लीवलेस जैकेट और सलवार कुर्ता पहन रखा है। जबकि सलमान खान कैमरे की तरफ पोज देते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए दिव्या दत्ता के फैंस इसे बेहद प्यारी तस्वीर बता रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिव्या दत्ता ने साल 1995 में आई फिल्म वीरगति में सलमान की बहन की भूमिका निभाई थी। दिव्या दत्ता और सलमान ने 2003 की फिल्म बागबान में भी साथ अभिनय किया था। उन्होंने फिल्म में उनकी भाभी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थे। हाल ही में जब सलमान खान ने अपना 56वां बर्थडे मनाया उस वक्त भी दिव्या दत्ता ने उन्हें विश किया था। इस तस्वीर को अब तक 8 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।