फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   divorce cases are increasing in bollywood

बॉलीवुड में अब बस तलाक की तारीख पर तारीख... तारीख पर तारीख...

Mon, 16 Mar 2015 12:55 PM IST
Updated Mon, 16 Mar 2015 12:55 PM IST
विज्ञापन
 divorce cases are increasing in bollywood

बॉलीवुड में इस वक्त सेलिब्रिटीज की तलाक की खबरें ही सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे सितारे जो सालों से एक साथ थे अचानक से तलाक की अर्जियां देकर अपने पार्टनर से रास्ते जुदा करने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


पारिवारिक कोर्ट में आजकल बॉलीवुड की नामचीन हस्तियों की तलाक की अर्जियां लंबित हैं जो बस तलाक की फाइनल तारीख का इंतजार कर रही हैं।

अचानक से बॉलीवुड में आई तलाक की बहार ने हर किसी को चौंका कर रख दिया है। ऐसी कई नामचीन जोड़ियां जो सालों से साथ थीं अब जुदाई के रास्ते पर चलना पसंद कर रही हैं। इनमें से कुछ सितारों का तलाक हो चुका है तो कुछ अपनी तलाक की तारीख के इंतजार में हैं।
विज्ञापन


रति अग्निहोत्री आ गई थीं पति से तंग

 divorce cases are increasing in bollywood

बॉलीवुड को 'एक दूजे के लिए' जैसी यादगार फिल्म देने वाली रति ने 1985 में व्यवसाई अनिल वीरवानी से विवाह किया था। रति ने यह कहते हुए अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह लंबे समय से उनको मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दे रहे थे।

रति अब 54 वर्ष की हो चुकी हैं और उनकी शादी को 30 साल बीत चुके हैं। ऐसे में 30 साल के लंबे रिश्ते के बाद रति का धैर्य अब जाकर जवाब दे गया और उन्होंने पति के खिलाफ हिंसा का मामला दर्ज करा दिया। सूत्रों के अनुसार हालांकि अभी रति ने तलाक की कोई अर्जी नहीं दी है लेकिन उनका अगला कदम पति से तलाक पाने का ही है।

दिल तोड़ गया ऋतिक और सुजैन का तलाक

 divorce cases are increasing in bollywood

ऋतिक रौशन और सुजैन को बॉलीवुड के आदर्श जोड़े के रूप में देखा जाता था। 14 साल साथ रहने के बाद अचानक तलाक लेने के इनके फैंसले ने सभी को चौंका कर रख दिया। इनके प्रशंसकों के दिल टूट गए।

लेकिन यह आदर्श जोड़ी अलग रास्ते पर चलने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैंसला किया।

विज्ञापन

युक्ता मुखी ने पति से लिया तलाक

 divorce cases are increasing in bollywood

पूर्व मिस वर्ल्ड युक्ता मुखी ने अपने पति प्रिंस तुली पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कराया था। पारिवारिक मनमुटाव सामने आने के बाद आखिरकार इस जोड़े ने आपसी सहमति से तलाक लेने का मन बनाया। अब ये दोनों जुदा हो चुके हैं।

मार्क रॉबिन्सन भी चाह रहे हैं तलाक

 divorce cases are increasing in bollywood

हाल ही में खबरें आईं थीं कि अर्जुन रामपाल अपनी पत्नी मेहर से तलाक ले रहे हैं। जिस पर अर्जुन ने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि वह नहीं बल्कि उनके दोस्त और पूर्व मॉडल मार्क रॉबिन्सन अपनी पत्नी के साथ आपसी समझौते से अलग होने की अर्जी लगाने कोर्ट गए थे।
मार्क नामी मॉडल रह चुके हैं उन्होंने मॉडल वैल्यूसका से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं लेकिन अब ये साथ नहीं रहना चाह रहे। यानी तलाक का ताजा मामला मार्क रॉबिन्सन का है।

जैनिफर और करण भी उसी राह पर

 divorce cases are increasing in bollywood

छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाले करण सिंह ग्रोवर ने हाल ही में अलोन फिल्म में बिपासा बसु के अपो‌जिट काम किया है। करण ने छोटे पर्दे की बड़ी कलाकार जैनिफस विंगेट से शादी की थी।

यह करण की दूसरी शादी थी। लेकिन शादी को महज एक साल होने के बाद ही दोनों के बीच तलाक की खबरें आ गई हैं। करण ने इस बात की पुष्टि कर दी है। जैनिफर भी करण के साथ नहीं रहना चाह रही हैं।

दोनों ने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी दे रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed