{"_id":"fd472fd6-ca79-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"distribution-rights-of-peekay-sold-for-118-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"118 करोड़ में बिकी आमिर खान की 'पीके'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
118 करोड़ में बिकी आमिर खान की 'पीके'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 01 Jun 2013 11:55 AM IST
विज्ञापन
आमिर खान की 'पीके' के सेटेलाइट अधिकार अभी से बिक गए हैं। फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है। इतनी बड़ी रकम पहली बार किसी फिल्म के लिए मनोरंजन चैनलों द्वारा ऑफर की गयी है।
विज्ञापन
राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म 'पीके' कमाई के मामले में भारत की सबसे सफल फिल्म बन सकती है।
इस फिल्म को रिलीज से पहले ही हाथों-हाथ लिया गया है। एक टीवी चैनल ने इस फिल्म के सेटेलाइट अधिकार 115 करोड़ में खरीदे हैं।
इसके पहले आमिर खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'धूम 3' के सेटलाइट अधिकार एक टीवी चैनल ने 75 करोड़ में खरीदे हैं। यह फिल्म इसी साल 25 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
इधर एक विज्ञापन कंपनी ने अपने ब्रांड के विज्ञापन में आमिर को लेने के लिए उनके साथ 88 करोड़ का समझौता किया है। यह भी अपने आप में एक महंगा करार है।