फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Disha Patani Sister Khushboo shared self defence video after firing incident outside family home in Bareilly

Khushboo Patani: गोलीबारी कांड के बाद दिशा की बहन का पहला पोस्ट, आत्मरक्षा के टिप्स दिए; बोलीं- 'कलयुग में..'

Mon, 15 Sep 2025 03:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 15 Sep 2025 03:37 PM IST
सार

Disha Patani House Firing: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर हाल ही में गोलीबारी की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। इस गोलीबारी कांड के कुछ दिन बाद अभिनेत्री की बहन और पूर्व सेनाधिकारी खुशबू पाटनी ने पोस्ट शेयर किया है और आत्मरक्षा के टिप्स दिए हैं।

विज्ञापन
Disha Patani Sister Khushboo shared self defence video after firing incident outside family home in Bareilly
खुशबू पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया। मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। मामले में पुलिस जांच जारी है। इस घटना के बाद दिशा पाटनी की बहन और पूर्व सेनाधिकारी खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लोगों को घर में रहते हुए आत्मरक्षा के कुछ टिप्स बताए हैं।

विज्ञापन


खुशबू ने बताया कैसे करें अपना बचाव?
मेजर खुशबू पाटनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कल रविवार को दो वीडियो शेयर किए है। एक में वे मानसिक सेहत को दुरुस्त रखने के टिप्स दे रही हैं। वहीं, दूसरी वीडियो के जरिए उन्होंने घर पर रहते हुए सेल्फ डिफेंस के कुछ उपाय बताए हैं। उन्होंने डाटा केबिल और लोहे के बोल्ट की मदद से बचाव के टिप्स दिए हैं। साथ ही यह भी बताया कि क्या सावधानियां बरतनी हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Major Khushboo Patani(KP) (@khushboo_patani)


बोलीं- 'कलयुग में पता नहीं कब क्या हो जाए'
खुशबू वीडियो में कह रही हैं, 'मैं इस वीडियो के जरिए आपको बता रही हूं कि घर पर सेल्फ डिफेंस उपकरण कैसे बनाया जा सकता है। सबसे पहले आप सोच रहे होंगे कि हमें इसकी क्या जरूरत है? तो आज के इस युग में, कलयुग में कब जाने क्या हो जाए किसी को कुछ पता नहीं। आप पब्लिक फिगर में हैं या नहीं, इससे कोई लेना-देना नहीं है। अपने पास कुछ न कुछ सेल्फ डिफेंस के लिए रखिए। आपके पास लाइसेंस है तो बेस्ट है। अगर आपके पास लाइसेंस नहीं है तो यह उपाय आजमा सकते हैं'। इसके बाद खुशबू पाटनी केबिल और बोल्ट के जरिए एक उपकरण तैयार करती हैं, जो आत्मरक्षा में कारगर साबित हो सकता है।

पेपर स्प्रे रखने का भी दिया सुझाव
इसके आगे खुशबू ने कहा, 'मेरे जितने भी भाई-बहन हैं वे आत्मरक्षा के लिए पेपर स्प्रे ले सकते हैं। इंडिया में लीगल भी है और बहुत कारगर भी है'। खुशबू ने कहा कि अगर पेपर स्प्रे उपलब्ध होने में कोई समस्या आ रही हो तो ईमेल से उनसे संपर्क किया जा सकता है, वे उपलब्ध करा देंगी। खुशबू पाटनी के इस पोस्ट पर नेटिजन्स उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं। साथ ही उनके साहस की तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि इस मुश्किल वक्त में वे उनके साथ हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed