दिशा पाटनी और करिश्मा तन्ना के फैशन स्टाइल ने लूटी महफिल, मुंबई के इवेंट में तमन्ना भाटिया के लुक की रही चर्चा
Bollywood Actress At Mumbai Event: मुंबई में हुए एक स्पेशल इवेंट में तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और करिश्मा तन्ना के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स को देखा गया। देखें, इवेंट्स से जुड़े वायरल वीडियो।
विस्तार
मुंबई में अक्सर ही फैशन, फिल्मों से जुड़ें इवेंट्स होते रहते हैं। कई इवेंट्स में बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक इवेंट में तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और करिश्मा तन्ना जैसे एक्ट्रेस ने शिरकत की। इनके लुक इस इवेंट में काफी चर्चा में रहे।
दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया का ग्लैमरस लुक
मुंबई इवेंट में दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया ने अपनी ग्लैमरस लुक से महफिल ही लूट ली। दोनों का गाउन लुक उनकी ब्यूटी में चार चांद लगा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
करिश्मा और तन्ना और गौरी खान का क्लासी अंदाज
इस इवेंट में टीवी, फिल्म एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी शामिल हुईं। साथ ही शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को भी इवेंट में देखा गया। इन दोनों का का लुक भी काफी क्लासी नजर आया।
दिशा पाटनी की दोस्त और बाॅलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने भी इवेंट में शिरकत की। वह भी अपने फैशन स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। इस इवेंट में वह एक शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं।
View this post on Instagram