फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Shekhar Kapur appointed president of FTII Society and chairman of FTII Governing Council

FTII सोसाइटी के अध्यक्ष और गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन बने शेखर कपूर

Tue, 29 Sep 2020 08:20 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 29 Sep 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
Director Shekhar Kapur appointed president of FTII Society and chairman of FTII Governing Council
Shekhar Kapur - फोटो : फाइल फोटो

फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को FTII (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) सोसाइटी का अध्यक्ष और FTII गवर्निंग काउंसिल का चेयरमैन बनाया गया है। शेखर कपूर सिनेमा की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं। शेखर कपूर की मासूम, बैंडिट क्वीन, मिस्टर इंडिया, एलिजाबेथ और  बैंडिट क्वीन, सिनेमा के इतिहास में दर्ज फिल्मे हैं। शेखर कपूर ने न सिर्फ फिल्मों बल्कि टीवी पर भी अपना जलवा बिखेरा है। शेखर ने एक तरफ जहां कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया तो वहीं छोटे पर्दे पर भी अलग कार्यक्रमों के जरिए चर्चा में रहे। 

विज्ञापन

 

याद दिला दें कि शेखर कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। निर्देशक अपनी हर बात बेहद बेबाकी से सबके सामने रखते हैं। हाल ही में शेखर कपूर, सुशांत केस को लेकर चर्चा में थे। शेखर कपूर की फिल्म पानी में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार में थे, लेकिन किसी न किसी वजह से फिल्म में देरी होती गई और ये फिल्म कभी शुरू ही नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म पानी को लेकर शेखर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था, ''पूरी दुनिया में, खासकर भारत, अफ़्रीका, दक्षिण अमरीका, चीन इत्यादि में पानी खत्म हो रहा है। मैं पानी पर एक फ्यूचरिस्टिक फिल्म बना रहा हूं। फिल्म की कहानी में भविष्य में एक शहर में पानी खत्म हो जाता है और पानी को लेकर लड़ाई शुरु हो जाती है। जिन लोगों के पास पानी है वो उसे जमा करते हैं और हथियारों से उसकी रक्षा करते हैं। पानी को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करके वो दूसरे लोगों को दबाते हैं.।इस बात को लेकर एक क्रांति आ जाती है जिसकी कहानी है पानी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed