फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   director satish kaushik will enjoy new year in dubai with family

दुबई में परिवार संग नए साल का जश्न मनाएंगे सतीश कौशिक, कहा- काफी व्यस्त रहने वाला है साल 2020

Mon, 30 Dec 2019 11:55 AM IST
भावना शर्मा मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 30 Dec 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
director satish kaushik will enjoy new year in dubai with family
Satish Kaushik - फोटो : social media
भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक 2020 का स्वागत अपने परिवार और करीबियों के साथ करने जा रहे हैं। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए वह परिवार संग दुबई में रहेंगे। अपने नए साल के कार्यक्रम को लेकर उन्होंने बताया, 'मैं दुबई में नए साल का जश्न मनाऊंगा। मेरी पत्नी शशि, बेटी वंशिका और मैं अपने दोस्तों और उनके परिवार के साथ लुत्फ उठाएंगे। वंशिका आतिशबाजी देखने के लिए काफी उत्साहित है।'
विज्ञापन


साल 2019 को लेकर सतीश बेहद संतुष्ट हैं। बीते रहे साल को लेकर उन्होंने कहा, '2019 काफी अच्छा रहा। हरियाणवी, मराठी, अंग्रेजी और हिंदी फिल्मों का निर्माण करना मेरे प्रोडक्शन हाउस को स्थापित करने की ओर सकारात्मक कदम था।' अब तक के अपने सर्वश्रेष्ठ नए साल के जश्न को लेकर सतीश ने बताया, 'मेरा सबसे अच्छा नया साल न्यूजीलैंड में साल 2001 का रहा। उस समय मैं वहां पर 'मुझे कुछ कहना है' के गानों की शूटिंग कर रहा था।हम एक छोटे से शांत शहर में शूटिंग कर रहे थे। उस दौरान फिल्म के निर्माता वाशु भगनानी, उनकी पत्नी पूजा भगनानी, अहमद खान (कोरियोग्राफर), तुषार कपूर, करीना कपूर खान, मैं और मेरी पत्नी वहां पर थे।'
विज्ञापन


दिग्गज अभिनेता के लिए साल 2020 भी काफी महत्वपूर्ण साल होने जा रहा है। अगले साल के अपने कुछ प्रोजेक्ट पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'कागज' की रिलीज के अलावा इस साल मेरे पास कुछ अभिनय के प्रोजक्ट भी हैं। इनमें से कुछ प्रोजेक्ट में मैं अहम भूमिकाओं में नजर आऊंगा। इसके अलावा मैं वेब सीरीज 'चार्जशीट' और 'द स्कैम' में भी अभिनय कर रहा हूं।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरा प्रोडक्शन हाउस सिल्वर स्क्रीन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए अच्छे कंटेंट एकत्र कर रहा है। हरियाणा फिल्म सेल के अध्यक्ष के रूप में हरियाणा में मनोरंजन क्षेत्र को विकसित करने में भी अपना समय दूंगा। इन सभी प्रोजेक्ट्स के साथ 2020 काफी व्यस्त रहने वाला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जान्हवी ने छीनी इस अभिनेत्री से फिल्म, पहली बार बनाएंगी वरुण धवन के साथ जोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed