फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Ram Gopal Varma Slammed For Posting A Vulgar Picture Of Tennis Player Sania Mirza

रामगोपाल वर्मा ने पोस्ट की सानिया मिर्जा की ऐसी फोटो, लोगों ने कहा, 'दिमाग फिर गया है क्या?'

Mon, 12 Jun 2017 12:51 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 12 Jun 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
Director Ram Gopal Varma Slammed For Posting A Vulgar Picture Of Tennis Player Sania Mirza
रामगोपाल वर्मा
रामगोपाल वर्मा और विवादों का चोली-दामन का साथ है। अपने बयानों के कारण वो अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अब एक बार फिर रामगोपाल वर्मा ने कुछ ऐसा किया है जिसके कारण उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रामगोपाल वर्मा ने ट्विटर को तो अलविदा कह दिया है लेकिन इंस्टाग्राम पर वो अभी भी एक्टिव हैं। वर्मा ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा की खेलते हुए एक तस्वीर डाली थी। उन्होंने इसके साथ लिखा, 'एक लड़की ने कहा था कि 'मैं सनी लियोन बनना चाहती हूं' उसे अपनी याद दिलाता है। वो टेनिस में बहुत अच्छी थी लेकिन उसके पिता ने उसे टेनिस सिर्फ इसलिए नहीं खेलने दिया क्योंकि इसमें लड़कियों को स्कर्ट पहननी पड़ती है। मेरी फिल्म इन्हीं बातों पर प्रकाश डालती है।' बता दें कि 'मैं सनी लियोन बनना चाहती हूं' रामगोपाल वर्मा की वेब सीरीज है।
विज्ञापन


रामगोपाल के इस पोस्ट की जमकर आलोचना हो रही है। लोगों ने उनके द्वारा इस्तेमाल की गई सानिया की फोटो को गलत बताया। एक यूजर ने कहा कि उन्हें किसी भी लड़की की ऐसी तस्वीर डालने के लिए शर्म आनी चाहिए। वहीं एक ने कहा कि उनका दिमाग फिर गया है जो वो किसी की ऐसी तस्वीर शेयर कर रहे हैं। कई लोगों ने उन्हें पोस्ट डिलीट करने की भी नसीहत दी लेकिन रामगोपाल वर्मा ने वो पोस्ट नहीं हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

A girl told someone,MBSLBCI reminded her of,though she was very good at Tennis her father refused to permit her to play beyond a age because she will have to wear skirts ..The film is about exposing these regressive minds who use a girl's sexuality against herself

A post shared by RGV (@rgvzoomin) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed