{"_id":"5e343a0d8ebc3e4b142c505a","slug":"director-of-saand-ki-aankh-tushar-hiranandani-will-make-another-biopic-of-a-young-entrepreneur","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सांड की आंख' के निर्देशक ने अपनी दूसरी फिल्म के लिए कसी कमर, इस खास बायोपिक का करेंगे निर्माण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सांड की आंख' के निर्देशक ने अपनी दूसरी फिल्म के लिए कसी कमर, इस खास बायोपिक का करेंगे निर्माण
Fri, 31 Jan 2020 08:34 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 31 Jan 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
सांड की आंख
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेब्यू फिल्म 'सांड की आंख' से हिंदी फिल्म जगत में इतिहास रचने वाले निर्देशक तुषार हीरानंदानी ने एक और बायोपिक पर काम शुरू कर दिया है। तुषार की यह कहानी एक युवा व्यवसायी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के केन्द्र में बड़े शहर से जुड़ी कोई कहानी नहीं बल्कि छोटे शहर की ही प्रेरणादायक कहानी होगी।
विज्ञापन
अपनी नई फिल्म के बारे में बात करते हुए तुषार ने बताया, 'मैं 'सांड की आंख' के लेखक जगदीप सिद्धू के साथ एक बायोपिक पर काम कर रहा हूं। यह फिल्म 25 वर्षीय युवा उद्यमी के जीवन पर आधारित है। यह एक छोटे से शहर से निकली प्रेरणादायक कहानी है। अभी यह फिल्म शुरुआती चरण में है इसलिए कहानी को लेकर इससे अधिक जानकारी साझा नहीं कर सकता हूं।' सामने आई जानकारी के अनुसार तुषार हीरानंदानी की यह स्क्रिप्ट अभी शुरुआती स्तर पर है। वहीं कलाकारों की खोजबीन भी चल रही है और जल्द ही उन्हें लेकर भी फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि तुषार इस फिल्म के अलावा कुछ ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर रहे हैं। इस बारे में उनका कहना है कि वह जितने भी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं वह एक दूसरे से काफी अलग हैं। इन सभी प्रोजेक्ट्स को लेकर वह काफी उत्साहित भी हैं। उल्लेखनीय है कि फिल्म 'सांड की आंख' में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू ने शूटर दादियों का किरदार निभाया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी इसके साथ ही फिल्म को समीक्षकों से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी।
विज्ञापन