फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Madhur Bhandarkar and Tamanna Bhatia celebrate the auspicious festival of Gudi Padwa on the sets of film Babli Bouncer

Gudi Padwa 2022: ‘बबली बाउंसर’ के सेट पर सेलिब्रेट हुआ गुड़ी पड़वा, पगड़ी पहन मराठी अंदाज में दिखीं तमन्ना भाटिया

Sat, 02 Apr 2022 12:43 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 02 Apr 2022 12:43 PM IST
सार

मधुर भंडारकर और तमन्ना भाटिया ने फिल्म 'बबली बाउंसर' के सेट पर गुड़ी पड़वा सेलिब्रेट किया है। इस मौके की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें तमन्ना भाटिया मराठी अंदाज में दिखाई दे रही हैं। 

विज्ञापन
Director Madhur Bhandarkar and Tamanna Bhatia celebrate the auspicious festival of Gudi Padwa on the sets of film Babli Bouncer
tamanna bhatia, madhur bhandarka - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

तमन्ना भाटिया बीते लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन अब उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। तमन्ना जल्द ही फिल्म 'बबली बाउंसर' में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन मधुर भंडारकर कर रहे हैं। आज यानी 2 अप्रैल को महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास दिन को फिल्म 'बबली बाउंसर' के सेट पर भी सेलिब्रेट किया गया।

विज्ञापन


फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें तमन्ना भाटिया और मधुर भंडारकर सिर पर पगड़ी पहने हुए नजर आए। तमन्ना ने प्रिंटेंट शॉर्ट कुर्ते के साथ प्लाजो पहना है, जिसके साथ उन्होंने सिर पर पीले संग की पगड़ी पहनी हुई है। वहीं, मधुर भंडारकर ने केसरिया कलर की पगड़ी पहनी हुई। इस मौके पर दोनों के साथ फिल्म की टीम के बाकी कलाकार भी नजर आ रहे हैं। जंगली पिक्चर्स ने इस मौके का एक वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें मधुर भंडारकर के साथ तमन्ना भाटिया, सौरभ शुक्ला और सुप्रिया शुक्ला नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Junglee Pictures (@jungleepictures)



खत्म हो चुका है फिल्म का पहला शेड्यूल
मधुर भंडारकर अपनी इस फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म कर चुके हैं। 'महिला दिवस' के मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो और कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें तमन्ना भाटिया और मधुर भंडारकर के साथ फिल्म से जुड़े सभी लोग मस्ती करते नजर आए थे।   

इन फिल्मों में किया काम
तमन्ना भाटिया साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। वह 'बाहुबली' में प्रभास के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा, पिछले साल तमन्ना भाटिया फिल्म 'सीटीआर' में दिखाई दी थीं। तमन्ना ने वेब सीरीज 'नवंबर स्टोरी' में भी काम किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed