फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Indra Kumar recalled working With Aamir Khan In Movie Dil and creative difference

Aamir Khan: 'इंदु तू पागल हो गया है', 'दिल' के इस सीन से असहमत होकर जब निर्देशक इंद्र कुमार से बोले आमिर खान

Wed, 08 Jan 2025 03:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 08 Jan 2025 03:35 PM IST
सार

Aamir Khan: फिल्म 'दिल' आमिर खान के करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई। कई फ्लॉप फिल्मों का मुंह देखने के बाद इस फिल्म ने अभिनेता की किस्मत पलट दी। इस फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार ने हाल ही में आमिर के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है।

विज्ञापन
Director Indra Kumar recalled working With Aamir Khan In Movie Dil and creative difference
इंद्र कुमार, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'दिल' ने आमिर खान की किस्मत के सितारे पलट दिए। आमिर खान के अलावा फिल्म में माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर और सईद जाफरी नजर आए। यह फिल्म आमिर खान के लिए काफी खास रही, क्योंकि उससे पहले उनकी लगातार आठ फिल्में फ्लॉप रही थीं। हाल ही में इस फिल्म के निर्देशक इंद्र कुमार ने आमिर खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। साथ ही बताया कि फिल्म की मेकिंग के दौरान कुछ रचनात्मक चीजों को लेकर उनके और आमिर खान के बीच असहमतियां रहीं।

विज्ञापन

एक सीन पर नहीं बन पा रही थी सहमति
इंद्र कुमार ने कहा कि फिल्म के एक सीन को लेकर उनके और आमिर खान के बीच असहमति थी, जिस पर बात करते हुए दोनों को आधा दिन बीत गया। इंद्र कुमार ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में कहा कि आमिर खान उस समय भी काफी स्पष्टवादी थे, जितने कि आज हैं। वे मिस्टर परफेक्शनिस्ट के रूप में पहचान बना चुके थे। लेकिन, 'दिल' के कुछ पहलुओं से उन्होंने खुद को दूर रखने की कोशिश की।

यह खबर भी पढ़ें:
Manoj Bajpayee: 'जान ले लेगी ये इंडस्ट्री', मनोज बाजपेयी ने किया सुशांत सिंह राजपूत को चेतावनी देने का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर तक होती रही बातचीत
इंद्र कुमार ने कहा, 'फिल्म 'दिल' में एक सीन था, जिसमें आमिर खान एक छड़ी तोड़ते हैं और शादी करते हैं। आमिर इससे सहमत नहीं थे। उन्होंने कहा, 'इंदु तू पागल हो गया है, ऐसे कौन शादी करता है?' इंद्र कुमार ने कहा यह एकमात्र ऐसा समय था जब वे और आमिर खान असहमत हुए। उनके बीच सुबह नौ बजे से बातचीत शुरू हुई और दोपहर एक बजे तक होती रही। निर्देशक ने कहा, 'मैंने आमिर खान से कहा कि मैं अपनी जान की बाजी लगाने के लिए तैयार हूं कि दर्शक इस सीन पर तालियां बजाएंगे। और मैं सही रहा'।

यह खबर भी पढ़ें:
Meghan Markle: शोक में डूबीं ब्रिटेन के शाही परिवार की छोटी बहू मेगन मार्कल, इस अजीज ने दुनिया को कहा अलविदा

विज्ञापन

'मन' को लेकर चिंतित थे आमिर खान
इंद्र कुमार ने एक और उदाहरण फिल्म 'मन' का दिया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को लेकर मैं गलत साबित हुआ। मुझे लगा कि 'मन' चलेगी, लेकिन नहीं चली। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म 'मन' की मेकिंग के दौरान आमिर खान ने अपनी चिंताएं जताई थीं। एक दिन आमिर ने सेट पर मुझसे कहा, 'इंदु यार ये पिक्चर मुझे कहीं और जाते हुए दिख रही है।' उन्होंने कहा कि उन्हें असहज महसूस हो रहा है। मैंने उनसे कहा कि हमें कॉन्फिडेंट होना चाहिए'। 

यह खबर भी पढ़ें:
Aashiqui 3: तृप्ति डिमरी हो गईं 'आशिकी 3' से बाहर? अब कार्तिक आर्यन के साथ दिखेगा किस अभिनेत्री का रोमांस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed