Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Director Anurag Kashyap Say Leave Mumbai Soon Fed Up With Bollywood

Anurag Kashyap: निर्देशक अनुराग कश्यप ने किया मुंबई छोड़ने का ऐलान, आखिर क्या है वजह?

Tue, 31 Dec 2024 03:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 31 Dec 2024 03:03 PM IST
सार

हाल ही में अनुराग कश्यप ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही मुंबई छोड़ देंगे। वह मौजूदा बॉलीवुड की सिचुएशन से काफी परेशान हैं। अनुराग कश्यप ने अपनी इस तकलीफ की वजह को विस्तार से बताया है। अगर वह मुंबई छोड़ देंगे तो कहां जाएंगे? 

विज्ञापन
Director Anurag Kashyap Say Leave Mumbai Soon Fed Up With Bollywood
अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में लीक से हटकर, बेहतरीन हिट फिल्में बनाई हैं। लेकिन कुछ समय से उन्हें अपनी तरह का काम करने का मौका बॉलीवुड में नहीं मिल रहा है। यही कारण है कि अनुराग ने साउथ फिल्मों का रूख किया, वह वहां की फिल्मों में अभिनय तक करते दिख रहे हैं। बतौर एक्टर खुद को एक्सप्लोर कर रहे हैं। अनुराग को साउथ फिल्मों में जो वर्क एक्सपीरियंस हुआ, वह बॉलीवुड से अलग था। इस पर हाल ही में एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने बात की। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बॉलीवुड के स्टार कल्चर को आड़े हाथों भी लिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

बॉलीवुड में फिल्म बनाने का उत्साह खत्म हो गया
अनुराग कश्यप ने हालिया इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड में सिर्फ बिजनेस, मार्जिन की ही बात होती है। फिल्म कैसी बिकेगी, इस पर पहले सोचा जाता है। ऐसे में फिल्म बनाने का बॉलीवुड में मजा खत्म हो जाता है। यही कारण है कि अनुराग अब मुंबई छोड़कर साउथ में जाकर बस जाना चाहते हैं। वह अगले साल ऐसा कर सकते हैं। अनुराग की माने तो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लोगों को फिल्म बनाने का बहुत उत्साह रहता है। 

Allu Arjun: पांच साल बाद बदलेगा 'पुष्प राज' का स्टाइल, जल्द नए लुक में फोटो शेयर कर सकते हैं अल्लू अर्जुन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Director Anurag Kashyap Say Leave Mumbai Soon Fed Up With Bollywood
अनुराग कश्यप - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

इंडस्ट्री से हो गए हैं परेशान 
वह आगे इंटरव्यू में कहते हैं कि बॉलीवुड से परेशान हो चुके हैं, निराश हो चुके हैं। यहां की सोच से भी परेशान हो चुके हैं। वह कहते हैं कि साउथ की ‘मंजुम्मेल बॉयज’ जैसी फिल्म बॉलीवुड वाले नहीं बना पाए हैं। वह बस रीमेक बना लेते हैं, अपनी तरफ से कुछ नया नहीं बनाना है।

Keerthi Suresh: 'महानटी' की स्क्रिप्ट सुनने के बाद कीर्ति सुरेश ने क्यों किया इनकार, शेयर किया दिलचस्प किस्सा 

 

विज्ञापन

स्टार ट्रीटमेंट से भी समस्या
अनुराग कश्यप ने बॉलीवुड में एक्टर्स के बिहेवियर पर भी बात की है। वह इंटरव्यू में कहते हैं कि हिंदी फिल्मों में हर एक्टर को स्टार ट्रीटमेंट चाहिए। जबकि साउथ इंडस्ट्री में ऐसा नहीं है, बडे़ से बड़ा एक्टर फिल्म के बाकी लोगों की तरह ही खुद को ट्रीट करता है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed