शिवालिका ने किया बेटी का नामकरण, अक्षय तृतीया पर जन्मी बेटी को दिया यह खास नाम; तस्वीर साझा कर दी जानकारी
Shivaleeka Oberoi Revealed Daughter Name: मशहूर निर्देशक अभिषेक पाठक और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने अपनी बेटी का नाम सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बता दिया है। इसके साथ ही इस नाम का मतलब भी उन्होंने पोस्ट में साझा किया।
विस्तार
'आरीका' है बेटी का नाम
अपना मदरहुड एंजॉय कर रहीं शिवालिका ओबेरॉय ने अपनी बेटी का नाम 'आरीका' रखा है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, ' हमारे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद हमारी बेटी है, जिसका आज हम परिचय करवा रहे हैं। आरीका पाठक, यह नाम माता लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है। जिसका मतलब धन, समृद्धी से है। क्योंकि उसका जन्म अक्षय तृतीया पर हुआ है यह अपने आप में एक संयोग है। हमारी बेटी का होना हमारे लिए सपने के सच होने जैसा है।'
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Shivaleeka Oberoi Pathak (@shivaleekaoberoi)
'दृश्यम 3' के निर्देशक अभिषेक पाठक और उनकी पत्नी, एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय 19 अप्रैल को एक प्यारी सी बेटी के माता -पिता बने थे। जिसके बाद यह खुशखबरी भी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की थी। कपल पहली बार खुदा हाफिज के सेट पर मिले थे जिसके बाद दोनों एक दूसरे के करीब आए। अपने रिश्ते को आगे ले जाते हुए इन्होंने फरवरी 2023 को गोवा में शादी की थी।
निर्देशक अभिषेक पाठक जल्द ही 'रेड 3' और 'शैतान' की अगली कहानी पर काम कर रहे हैं। एक बातचीत में उन्होंने रहा था कि शैतान की कहानी पर अभी काम चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने 'रेड 3' के बारे में भी कहा कि जब तक की अमय पटनायक की अगली यात्रा के लिए कुछ ठोस और शानदार तैयार नहीं हो जाता, तब तक वो इंतजार करना चाहते हैं। इसके प्रोड्क्शन पर टीम काम कर रही है।