फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dipika Chikhlia Who Played Sita in Ramanand Sagar Ramayan is Grieving the Demise of Her Mother

दीपिका चिखलिया की मां का निधन, सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख

Sat, 12 Sep 2020 01:46 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 12 Sep 2020 01:46 PM IST
सार

  • दीपिका चिखलिया की मां का हुआ निधन।
  • अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर किया भावुक पोस्ट।

विज्ञापन
Dipika Chikhlia Who Played Sita in Ramanand Sagar Ramayan is Grieving the Demise of Her Mother
मां के साथ दीपिका चिखलिया - फोटो : ट्विटर

विस्तार

इन दिनों सिनेमा जगत से लगातार दुखद खबरें सामने आ रही हैं। इस साल कई लोकप्रिय सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसी बीच अब खबर आई है कि रामानंद सागर द्वारा रचित रामायण में माता सीता का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया की मां का निधन हो गया है। दीपिका ने खुद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के साथ इस बात की जानकारी साझा की है। हालांकि दीपिका ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि उनकी मां का निधन कैसे हुआ।

विज्ञापन


दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, 'आपके माता-पिता में से किसी का भी इस दुनिया से जाना एक ऐसा दुख है जिससे पार पाना बिल्कुल भी आसान नहीं है।' इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'RIP मां'।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Mum 🙏 RIP

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on



दीपिका के पोस्ट से जाहिर है कि वो अपनी मां के निधन से टूट चुकी हैं। ये दुख उनके लिए सहन कर पाना मुश्किल है। दीपिका के इस पोस्ट पर उनके फैंस और दोस्त दुख जाहिर कर रहे हैं। सभी इस पोस्ट पर कमेंट कर उनकी मां की आत्मा की शांति लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

बता दें कि दीपिका चिखलिया रामानंद सागर द्वारा निर्देशित 'रामायण' में 'सीता' का किरदार निभाकर प्रसिद्ध हुई थीं। लॉकडाउन के दौरान जब एक बार फिर से इस धारावाहिक का पुनःप्रसारण किया गया। तब दीपिका एक बार फिर से चर्चा में आ गईं। वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ पुरानी यादों को भी ताजा करती रहती हैं।

पढ़ें: सिनेमा के लिए काल साबित हो रहा है साल 2020, पिछले एक महीने में इन बड़े नामों ने दुनिया को कहा अलविदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed