Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Diljit Dosanjh sing Patiala Peg at Indore concert District Child Protection Office strict

दिलजीत दोसांझ: गानों पर लगी पाबंदियों को किया दरकिनार; क्या कार्रवाई करेंगे बाल संरक्षण अधिकारी?

Mon, 16 Nov 2026 07:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 16 Nov 2026 07:43 PM IST
सार

  • दिलजीत दोसांझ पर ये पाबंदी लगाई गई थी कि वह अपने कॉन्सर्ट में चार गाने ना गाएं।
  • हालांकि इंदौर कॉन्सर्ट में उन्होंने उन चार गानों को गाया जिन पर पाबंदी लगी थी।
  • अब जिला बाल संरक्षण ने इस मामले पर अपनी बात रखी है।

विज्ञापन
Diljit Dosanjh sing Patiala Peg at Indore concert District Child Protection Office strict
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh

विस्तार

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने इंदौर के एक कॉन्सर्ट में अपना हिट गाना 'पटियाला पैग' गाकर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने जिला बाल संरक्षण अधिकारी के उस निर्देश को नजरअंदाज किया, जिसमें शराब और हिंसा को बढ़ावा देने के आरोप में चार गानों पर रोक लगाने को कहा गया था।
विज्ञापन


जिला बाल संरक्षण अधिकारी रजनीश सिन्हा, जिन्होंने 6 नवंबर को वेन्यू मैनेजर को पत्र लिखकर दोसांझ के चार गानों पर रोक लगाने के लिए कहा था, उन्होंने बताया कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के 2019 के एक आदेश की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

किन गानों के खिलाफ हुई शिकायत?
इस मामले पर पूछे जाने पर, सिन्हा ने पीटीआई को बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ के डॉ. पंडितराव धरेनावर की शिकायत के बाद ये निर्देश जारी किए थे। डॉ. धरेनावर ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए इंदौर के कार्यक्रम में इन चार गानों पर रोक लगाने की मांग की थी। 

शिकायतकर्ता का दावा है कि ये गाने, 'पटियाला पैग', '5 तारा ठेके', 'जेब विचों अफीम' और 'जट्ट फायर करदा' शराब और हिंसा को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा छोटे बच्चों पर इनका बुरा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

Diljit Dosanjh sing Patiala Peg at Indore concert District Child Protection Office strict
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
क्या परफॉर्मेंस में हुआ हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन?
सिन्हा ने कहा, 'मैंने शिकायतकर्ता से आदेश की कॉपी भेजने को कहा है। इसे पढ़ने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि क्या इसमें किसी खास गायक की तरफ से लाइव कॉन्सर्ट जैसे कार्यक्रमों में किसी विशेष गाने को गाने पर रोक लगाई गई है या नहीं।'

उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के फैसले की जांच करने के बाद ही यह तय किया जा सकेगा कि इंदौर में दोसांझ की परफॉर्मेंस हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है या नहीं।
विज्ञापन

दिलजीत ने जताई आपत्ति
रविवार के कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने इन पाबंदियों पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, 'ये नहीं गाना वो नहीं गाना ये नहीं कर सकते वो नहीं कर सकते।' इसके बाद उन्होंने मशहूर शायर राहत इंदौरी की ये लाईनें पढ़ीं। 'हमारे मुंह से जो निकले, वही सदाकत है। हमारे मुंह में तुम्हारी जुबान थोड़ी है। अगर खिलाफ है, तो होने दो कोई जान थोड़ी है। ये सब धुआं है आसमन थोड़ी है। मैं जानता हूं कि दुश्मन भी कम नहीं, मगर हमारी तरह हथेली पर जान थोड़ी है। सभी का खून शामिल है यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।'

Diljit Dosanjh sing Patiala Peg at Indore concert District Child Protection Office strict
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है हाईकोर्ट का आदेश?
बता दें कि 22 जुलाई 2019 के अपने आदेश में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशकों को निर्देश दिया कि वे यह सुनिश्चित करें कि लाइव शो में शराब, नशीले पदार्थों और हिंसा का महिमामंडन करने वाले गाने न बजाए जाएं। अदालत ने कहा कि ऐसे गाने कम उम्र के बच्चों पर गहरा असर डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed