फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Diljit Dosanjh Reveals Why He Removed Pro Khalistani Protestors From His Concert

दिलजीत दोसांझ ने खालिस्तान विवाद पर दिया करारा जवाब, फेक नैरेटिव फैलाने पर कही ये बात; बोले- ‘फैंस को परेशान…’

Mon, 11 May 2026 05:21 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 11 May 2026 05:21 PM IST
सार

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने कनाडा कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Diljit Dosanjh Reveals Why He Removed Pro Khalistani Protestors From His Concert
दिलजीत दोसांझ - फोटो : फेसबुक@Diljit Dosanjh

विस्तार

दिलजीत दोसांझ के ‘औरा टूर’ के दौरान कुछ लोगों ने प्रो-खालिस्तान झंडे लहराए, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। अब दिलजीत ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और साफ कहा है कि उनके शो में किसी भी तरह की बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिया करारा जवाब
दिलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पंजाबी में लिखा कि बाहर खड़े होकर विरोध करना किसी का भी हक है, लेकिन अगर कोई उनके फैंस को परेशान करने के लिए शो के अंदर आने की कोशिश करेगा तो उसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Cannes 2026: कब-कहां और कैसे देख सकेंगे कान फिल्म फेस्टिवल? आलिया-ऐश्वर्या समेत ये भारतीय सेलेब्स होंगे शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कई लोग अपने शहर, देश या सपोर्ट दिखाने के लिए झंडे और बैनर लेकर आते हैं, लेकिन अगर किसी का इरादा माहौल खराब करना है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

Diljit Dosanjh Reveals Why He Removed Pro Khalistani Protestors From His Concert
दिलजीत दोसांझ - फोटो : एक्स

‘फेक नैरेटिव’ फैलाना बंद करें
सिंगर ने आगे कहा कि उन्होंने सिक्योरिटी टीम को साफ निर्देश दिए थे कि जो भी शो में हंगामा करने की कोशिश करे, उसे तुरंत बाहर निकाल दिया जाए। दिलजीत ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी किसी झंडे या बैनर के खिलाफ कुछ नहीं कहा, इसलिए ‘फेक नैरेटिव’ फैलाना बंद किया जाए।

कैसे शुरू हुआ ये विवाद? 
यह विवाद पिछले साल से जुड़ा हुआ है। दरअसल, अक्टूबर 2025 में दिलजीत ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पहुंचे थे, जहां उन्होंने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे। इसके बाद कथित तौर पर प्रो-खालिस्तान संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ ने उन पर नाराजगी जताई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, SFJ प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दिलजीत पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ऐसा करके 1984 दंगों के पीड़ितों का अपमान किया है। वहीं, दिलजीत ने हमेशा शांति और प्यार की बात की। उन्होंने कहा था कि उनके लिए पूरी दुनिया एक है और वह हमेशा मोहब्बत का संदेश फैलाते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed