फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dilip Kumar Hospitalised in Hinduja Hospital again after breathing issues

अस्पताल में भर्ती दिलीप कुमार के लिए फैंस ने मांगी दुआ, महीने में दूसरी बार हुई सांस लेने में परेशानी

Wed, 30 Jun 2021 07:35 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 30 Jun 2021 07:35 PM IST
सार

  • दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • ये दूसरी बार है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • तमाम फिल्मी सितारों के साथ-साथ फैंस भी उनके बेहतर स्वास्थय की मनोकामनाएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
Dilip Kumar Hospitalised in Hinduja Hospital again after breathing issues
दिलीप कुमार - फोटो : Twitter

विस्तार

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सांस संबंधी परेशानी होने के चलते उन्हें दोबारा मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलीप कुमार की तबियत स्थिर स्थिर बनी हुई है और वो डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में हैं। ये दूसरी बार है जब उन्हें इसी महीने (जून) में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बीते छह जून को भी उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

विज्ञापन


तमाम फिल्मी जगत के सितारे और फैंस दिलीप कुमार के बेहतर स्वास्थ्य की मनोकामनाएं कर रहे हैं। दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो हर वक्त उनके साथ रहती हैं। सायरा बानो अपने पति का खास ख्याल रखती हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को भी उनके बारे में जानकारी देती रहती हैं। सायरा बानो दिलीप साहब को प्यार से 'कोहिनूर' कहकर बुलाती हैं।
विज्ञापन


दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था। बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली। एक्टर ने अपना नाम एक प्रोड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे। दिलीप कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और दर्शकों का मनोरंजन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dilip Kumar Hospitalised in Hinduja Hospital again after breathing issues
सायरा बानो, दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच में एक बार तो उनके निधन की खबरें भी सामने आई थीं जिन्हें सायरा बानो ने झूठा करार दिया था। दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया था कि, 'किसी भी तरह के व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन ना करें। साहब एकदम स्थिर हैं। आपकी दिल से निकली दुआ के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।'

Dilip Kumar Hospitalised in Hinduja Hospital again after breathing issues
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : Twitter

बता दें, दिलीप और सायरा इंडस्ट्री के लेजेंडरी कपल माने जाते हैं। साल 1966 में दिलीप कुमार और सायरा बानो ने शादी की थी। सायरा दिलीप कुमार को बहुत कम उम्र से ही पसंद करती थीं और उनके सपने देखा करती थीं वहीं दिलीप भी सायरा पर फिदा हो गए थे। ऐसे में दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि शादी के बाद दोनों को कोई संतान नहीं हुई। सायरा दिलीप का खूब ख्याल रखती हैं और दिलीप भी सायरा संग वक्त बिताते हैं । दोनों ने कभी बच्चे ना होने का कोई दुख नहीं जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed