फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dilip Kumar Brother Ehsan Khan Death News: Covid related complications

Ehsan Khan Death: अब दिलीप कुमार के भाई एहसान खान का निधन, दोबारा शोक में डूबा परिवार

Thu, 03 Sep 2020 07:01 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 03 Sep 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Dilip Kumar Brother Ehsan Khan Death News: Covid related  complications
एहसान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के घर एक बार फिर से शोक का माहौल है। उनके दूसरे छोटे भाई एहसान खान का इंतकाल हो गया है। वह 92 साल के थे। एहसान खान का कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। एहसान खान हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और अल्जाइमर से भी ग्रस्त थे। उन्होंने बुधवार रात करीब 11 बजे आखिरी सांस ली। 

विज्ञापन


लीलावती अस्पताल ने देर रात एक बयान जारी करते हुए एहसान खान के इंतकाल के बारे में बताया। अस्पताल के अनुसार, 'एहसान खान का लगभग आधे घंटे पहले निधन हो गया। वह कोविड 19 से संक्रमित थे। उन्हें हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और अल्जाइमर रोग था।'
विज्ञापन


बता दें कि एहसान खान से पहले 21 अगस्त को दिलीप कुमार एक और छोटे भाई असलम खान का 88 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह कोविड 19 से संक्रमित थे। असलम खान भी मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। असलम खान, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और इस्केमिक दिल की बीमारी थी।  उनका कोविड 19 टेस्ट भी पॉजिटिव निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि बीते दिनों दिलीप कुमार के दो भाइयों एहसान खान और असलम खान को सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दोनों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला। असलम खान के इंतकाल के बाद एहसान खान लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। अस्पताल के डॉक्टर के बताया था, एहसान खान की हालत ज्यादा अच्छी नहीं है। उनके शरीर में पहले से ही ऑक्सीजन की कमी है इसलिए कोरोना हो जाने के बाद उन्हें सांस लेने में और भी ज्यादा दिक्कत हो रही है।


पढ़ें: रिया की बोल्ड तस्वीर का इस्तेमाल करने पर मीडिया चैनल्स पर भड़कीं सोना मोहपात्रा, गुस्से में कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed