{"_id":"6103de5f4e467f415570f228","slug":"dilip-kumar-and-raj-kapoor-ancestral-house-in-peshawar-got-damaged-by-heavy-rains","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून: भारी बारिश के कारण राज कपूर और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घर क्षतिग्रस्त, पहले से जर्जर थी हालत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मानसून: भारी बारिश के कारण राज कपूर और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घर क्षतिग्रस्त, पहले से जर्जर थी हालत
Fri, 30 Jul 2021 04:41 PM IST
विजयाश्री गौर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 30 Jul 2021 04:41 PM IST
सार
- पेशावर में भारी बारिश से दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घर हुए क्षतिग्रस्त
- पहले से ही जर्जर हालत में थे दोनों घर
- पाकिस्तान में बारिश से कई लोगों की गई जान
विज्ञापन
पेशावर में राज कपूर और दिलीप कुमार की हवेली
- फोटो : बीबीसी
विस्तार
मानसून के चलते आए दिन भारी बारिश हो रही है। इससे एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली है तो वहीं जान-माल का भारी नुकसान भी हुआ है। हाल ही में पीटीआई द्वारा खबर सामने आई है कि पाकिस्तान के पेशावर में भारी बारिश होने के कारण दिग्गज कलाकार राज कपूर और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घर को काफी नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि दोनों ही दिग्गज कलाकारों के पुश्तैनी घर पहले से ही काफी खराब हालत में थे ऐसे में बारिश के चलते उन्हें और नुकसान पहुंचा हैं। उनके पुश्तैनी घरों को पाकिस्तान सरकार ने राष्ट्रीय विरासत घोषित किया था और उनके सम्मान में इन घरों को संग्रहालयों(म्यूजियम) में बदलने की सभी औपचारिकताएं पूरी की थीं।
विज्ञापन
पुश्तैनी घरों के आस पास रहने वाले लोगों ने बताया कि दोनों ही घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे और बारिश के चलते और ज्यादा नुकसान हो गया है। बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा पुरातत्व विभाग को किस्सा ख्वानी बाजार क्षेत्र में स्थित भवनों के नवीनीकरण का काम अभी शुरू करना है। भारी बारिश के चलते पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी बाढ़ आ गई है।खबरों की मानें तो खैबर पख्तूनख्वा में भारी बारिश के चलते अब तक करीब 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड के दोनों दिग्गज कलाकार राज कपूर और दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर पेशावर में हैं। राज कपूर का साल 1988 में 63 वर्ष की उम्र में अस्थमा संबंधी समस्या के चलते निधन हो गया था तो वहीं दिलीप कुमार ने 98 वर्ष की उम्र में इसी साल दम तोड़ा। उनके निधन पर उनके पुश्तैनी घर के सामने भी नमाज अदा की गई थी। दिलीप कुमार अक्सर अपने पेशावर वाले घर को याद करते थे।
विज्ञापन