फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Did Sidharth Malhotra Kiara Advani sell their wedding OTT rights know about Shershaah couple marriage and more

Siddharth Kiara Wedding:ओटीटी पर स्ट्रीम होगी सिद्धार्थ-कियारा की शादी? इस प्लेटफॉर्म ने दिया हिंट

Fri, 03 Feb 2023 02:31 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 03 Feb 2023 02:31 PM IST
सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी अगले हफ्ते जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं, अमेजन प्राइम वीडियो के एक पोस्ट के बाद से दोनों की शादी ओटीटी पर स्ट्रीम होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Did Sidharth Malhotra Kiara Advani sell their wedding OTT rights know about Shershaah couple marriage and more
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बी टाउन के फेवरेट कपल्स से शुमार हैं। इन दिनों दोनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबरें हैं कि दोनों अगले हफ्ते जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। 6 तारीख को कपल सात फेरे लेगा और 4-5 फरवरी को उनके प्री वेडिंग फंक्शन होंगे। वहीं, इसके बीच चर्चा है कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी ओटीटी पर स्ट्रीम हो सकती है।

विज्ञापन

Did Sidharth Malhotra Kiara Advani sell their wedding OTT rights know about Shershaah couple marriage and more
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

अमेजन प्राइम वीडियो के एक पोस्ट के बाद से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी ओटीटी पर स्ट्रीम होने के कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल, अमेजन प्राइम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धार्थ और कियारा की 'शेरशाह' फिल्म के दौरान की तस्वीर शेयर की है, जिसके नीचे फोर्ट की तस्वीर भी लगी है। इसके बाद से शादी की ओटीटी स्ट्रीमिंग के कयास लगाए जाने लगे थे। हालांकि खबरों के अनुसार ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से ये सिर्फ एक अप्रीशीएशन पोस्ट है और इससे ज्यादा कुछ नहीं।

Pathaan: क्या आपने नोटिस किया ‘पठान’ में शाहरुख और जॉन का ब्रोमांस? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मजेदार वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

Did Sidharth Malhotra Kiara Advani sell their wedding OTT rights know about Shershaah couple marriage and more
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, सिद्धार्थ और कियारा की शादी को विरल भयानी कवर करेंगे। उन्होंने अपने पैपराजी हैंडल पर पोस्ट साझा कर लिखा, 'हम कियारा और सिद्धार्थ की शादी को कवर करने के लिए जैसलमेर जा रहे हैं।' वहीं, शादी में सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स की जिम्मेदारी शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड यासीन युगल को दी गई है। बता दें कि कपल की शादी के फंक्शन 4 तारीख से शुरू हो जाएंगे।

Rashmika Mandanna: विजय देवरकोंडा छोड़ इस शख्स पर आया रश्मिका का दिल, सरेआम कर दिया प्रपोज

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

विज्ञापन

Did Sidharth Malhotra Kiara Advani sell their wedding OTT rights know about Shershaah couple marriage and more
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ और कियारा 'शेरशाह' फिल्म में साथ नजर आए थे। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था और साथ ही असल जिंदगी में भी उनकी नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। पिछले काफी समय से दोनों रिलेशनशिप में हैं और अब जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में सिद्धार्थ और कियारा अलग-अलग आए थे और वहां भी उनसे शादी को लेकर कई सवाल पूछे गए थे, लेकिन दोनों ने चुप्पी साध रखी थी। हालांकि कियारा के साथ आए शाहिद ने शादी का हिंट दिया था।

Nayanthara: कास्टिंग काउच पर साउथ की लेडी सुपरस्टार का खुलासा, बोलीं- लीड रोल के बदले प्रोड्यूसर ने...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed