फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Did Karan Johar lose weight by taking Ozempic producer gave a befitting reply to the Maheep kapoor

Karan Johar: ओजेंपिक लेकर करण जौहर ने कम किया वजन? ट्रोल करने वालों को निर्माता ने दिया करारा जवाब

Sat, 19 Oct 2024 12:54 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sat, 19 Oct 2024 12:54 PM IST
सार

'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' शो में करण जौहर को लेकर महीप कपूर ने एक विवादित टिप्पणी कर दी है, जिसके बाद निर्माता ने महीप को जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है।

विज्ञापन
Did Karan Johar lose weight by taking Ozempic producer gave a befitting reply to the Maheep kapoor
करण जौहर महीप कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' स्टार महीप कपूर ओजेंपिक चुनने वालों का मजाक उड़ाया है, जिसके बाद बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर नाराज हो गए। ओजेंपिक एक दवा है, जिसका उपयोग डायबिटीज में टाइप 2 के स्तर को नियंत्रित करने में किया जाता है। यह दवाई गैस्ट्रिक खाली करने की प्रक्रिया को धीमा करके पेट भरा होने का एहसास दिलाती है, इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है। 

विज्ञापन

Did Karan Johar lose weight by taking Ozempic producer gave a befitting reply to the Maheep kapoor
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
ओजेंपिक को लेकर करण जौहर हुए नाराज
एक एक्स यूजर ने वजन घटाने के लिए लोगों के ओजेंपिक इस्तेमाल को लेकर भी बात की है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी स्टॉक से बाहर हो गया, इस बारे में बात की। एक्स यूजर ने पोस्ट किया, 'महीप ने तेजी से वजन घटाने के लिए ओजेंपिक का इस्तेमाल करने वालों और मधुमेह रोगियों के लिए इसे स्टॉक से बाहर करने वालों की सही तरीके से आलोचना की। आशा है कि वह फैबुलस लाइव्स बॉलीवुड वाइव्स के निर्माता करण जौहर को भी इसके लिए बुलाएगी।"


 

Jaat: नल के बाद पंखा उखाड़ते दिखे सनी देओल, जन्मदिन पर हुआ 'एसडीजीएम' के शीर्षक का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन

Did Karan Johar lose weight by taking Ozempic producer gave a befitting reply to the Maheep kapoor
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम
करण जौहर ने दी नाराजगी भरी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट पर करण जौहर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। करण जौहर ने कहा, हे भगवान, स्वस्थ रहने और अच्छे खाने के साथ अपनी हेल्थ का ध्यान रखने का क्रेडिट ओजेंपिक को मिलेगा? और महीप क्या तुम्हारा मतलब मुझसे था? करण जौहर की इस पोस्ट को महीप ने हंसते हुए री-पोस्ट किया। इस पर करण जौहर और भी नाराज हो गए। उन्होंने महीप की पोस्ट को री-शेयर कर लिखा, क्या तुम हंस रही हो? मैं नाराज हूं। इस पोस्ट को फिर से शेयर करते हुए महीप ने फिर पोस्ट साझा की और लिखा, 'यू क्रेजी मैन'। इस पोस्ट पर महीप ने फिर हंसते हुए प्रतिक्रिया दी है।
 

Ananya Panday-Aditya Roy: क्या झूठी है आदित्य-अनन्या के ब्रेकअप की खबर? 'कंट्रोल' के बाद दोनों फिर आए साथ नजर

विज्ञापन

Did Karan Johar lose weight by taking Ozempic producer gave a befitting reply to the Maheep kapoor
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम @@karanjohar)
करण जौहर का शो है फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स
फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स करण जौहर का शो है। इस शो का नया सीजन शुरू हुआ है। शो में नए तरीके की मस्ती और मजाक हो रहे हैं। शो के हालिया एपिसोड में कलाकारों में रिद्धिमा कपूर साहनी, शालिनी पासी और कल्याणी साहा चावला शामिल हैं और वे नीलम कोठारी, भावना पांडे, महीप और सीमा सजदेह के साथ आमने-सामने हैं। शो में रणबीर कपूर, करण, एकता कपूर, मोज़ेज़ सिंह, ओरी, सैफ अली खान और अन्य को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed