फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dhurandhar box office collection report day 26 ranveer singh akshaye khanna arjun rampal

Dhurandhar: वीक डे पर गिरावट के बाद भी कायम है 'धुरंधर' का दबदबा, जानें 26वें दिन फिल्म का कलेक्शन

Tue, 30 Dec 2025 08:18 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 30 Dec 2025 08:18 PM IST
सार

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए अब 26 दिन हो गए हैं। हालांकि फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर ये थमने का नाम नहीं ले रही है। चलिए जानते हैं फिल्म के कलेक्शन के बारे में।

विज्ञापन
dhurandhar box office collection report day 26 ranveer singh akshaye khanna arjun rampal
धुरंधर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणवीर सिंह की मेगा स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। आमतौर पर फिल्मों की रफ्तार जहां तीसरे या चौथे हफ्ते में धीमी पड़ने लगती है, वहीं 'धुरंधर' ने इस ट्रेंड को तोड़ते हुए वीकडे में गिरावट के बावजूद शानदार आंकड़े दर्ज किए हैं।

विज्ञापन


फिल्म की 26वें दिन की कमाई
मंगलवार यानी 26वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर देखी गई, लेकिन इसके बावजूद आंकड़े बेहद मजबूत रहे। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को फिल्म ने लगभग 7.84 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि एक दिन पहले करीब दस करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। हालांकि वीकडे में यह गिरावट स्वाभाविक मानी जा रही है। अगर अब तक के कुल कलेक्शन पर नजर डालें तो ‘धुरंधर’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 708 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है, जो इसे ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कतार में लाकर खड़ा कर देता है।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: क्या थी 'गलवां की लड़ाई'? सलमान की फिल्म पर मचा विवाद; जानिए 2020 में हुए भारत-चीन सीमा संघर्ष की सच्ची कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए थे। लगातार तीन हफ्तों से ज्यादा समय तक डबल डिजिट कलेक्शन करना किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। ‘धुरंधर’ ने न सिर्फ भारत में बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म पहले ही 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, जो इसे ग्लोबल लेवल पर भी एक बड़ी सफलता बनाता है। फिल्म ग्लोबली अब 1100 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।


यह खबर भी पढ़ें: कौन हैं खुशी मुखर्जी? क्रिकेटर SKY पर लगाए आरोप;10 साल पहले भोपाल केस से मिली थी चर्चा, बनाती हैं 18+ कंटेंट

फिल्म की कहानी
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी दमदार कहानी, तेज रफ्तार स्क्रीनप्ले और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस माने जा रहे हैं। साढ़े तीन घंटे से ज्यादा की लंबाई के बावजूद दर्शकों का ध्यान कहीं भी भटकता नजर नहीं आता। रणवीर सिंह का इंटेंस और एनर्जेटिक अवतार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है और इसे उनके करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस में गिना जा रहा है।

फिल्म की स्टारकास्ट
स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे अनुभवी कलाकार नजर आए हैं। सभी की एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिल रही है। वहीं फिल्म का म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर भी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। 'धुरंधर' की ऐतिहासिक सफलता के बीच मेकर्स ने इसके पार्ट 2 की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है। पोस्ट-क्रेडिट सीन ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर पार्ट 2’ साल 2026 में हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed