अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे माई लव...'
Arjun Rampal Gabriella Demetriades: अर्जुन रामपाल ने अपनी कथित गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स को जन्मदिन की शुभकमानएं दीं। इसके साथ ही अर्जुन ने एक प्यारा मैसेज भी लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अर्जुन रामपाल का पोस्ट
आज बुधवार को अर्जुन रामपाल ने अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के जन्मदिन पर आरिक और आरव के साथ परिवार की कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी। इस साल और आने वाले सभी साल तुम्हें ढेर सारा प्यार, खुशी और और भी ज्यादा प्यार मिले।'
अर्जुन ने इस पोस्ट में 'स्लाई एंड द फैमिली स्टोन' का गाना 'This Is Love' भी लगाया। बॉबी देओल और मलाइका अरोरा जैसी कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस पोस्ट पर दिल का इमोजी देकर अपनी शुभकामनाएं दीं।
अर्जुन की लव लाइफ
अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। उनके दो बेटियां हैं- महिका और मायरा। दो दशक बाद 2018 में दोनों अलग हो गए। इसके कुछ समय बाद अर्जुन ने गैब्रिएला के साथ डेटिंग शुरू की। अब दोनों दो बेटों के माता-पिता हैं। उनका पहला बेटा आरिक 2019 में और दूसरा बेटा आरव 2023 में पैदा हुआ।
पिछले साल दिसंबर में अर्जुन ने रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में गैब्रिएला के साथ अपनी सगाई की खबर खुद बताई। हाल ही में अर्जुन की फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आए। जो अभी भी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है।
यह भी पढ़ें: Thalapathy Vijay: राेड़ शो के दौरान गिटार बजाते दिखे TVK नेता विजय, फैंस ने भर-भरकर दिए तोहफे; वीडियो वायरल...