फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar 2 Rated Strong For Violence By Irish Censor Board Film Close To Four Hours Runtime Revealed

आयरिश सेंसर बोर्ड से ‘धुरंधर 2’ को मिली मंजूरी, इस कैटेगरी का मिला सर्टिफिकेट; फिल्म की अवधि भी आई सामने

Sat, 14 Mar 2026 06:42 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 14 Mar 2026 06:42 PM IST
सार

Dhurandhar 2 In Irish Censor Board: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ आयरिश सेंसर बोर्ड में भी पास हो गई है। जानिए कितने घंटे की फिल्म है ‘धुरंधर 2’...

विज्ञापन
Dhurandhar 2 Rated Strong For Violence By Irish Censor Board Film Close To Four Hours Runtime Revealed
फिल्म 'धुरंधर 2' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदित्य धर द्वारा निर्देशित 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। जबकि भारत में इसका पेड प्रिव्यू 18 मार्च की शाम को होगा। अब रणवीर सिंह की इस फिल्म ने आयरिश सेंसर बोर्ड की जांच भी पूरी कर ली है और इसे हिंसा के मामले में मजबूत यानी एडल्ट रेटिंग मिली है। साथ ही फिल्म की ड्यूरेशन भी सामने आ चुकी है।

विज्ञापन

आयरिश फिल्म बोर्ड से मिली ये कैटेगरी
आयरिश फिल्म क्लासिफिकेशन कार्यालय की वेबसाइट से पता चलता है कि फिल्म 'धुरंधर 2' को डिस्ट्रीब्यूटर 'मूवीगोअर्स' द्वारा सेंसरशिप के लिए भेजा गया था। यह प्रक्रिया 12 मार्च को पूरी हो गई थी। फिल्म को हिंसा, आपत्तिजनक व्यवहार और अभद्र भाषा के लिए 'कठोर' श्रेणी में रखा गया है।

विज्ञापन


जबकि इंटिमेट सीन और न्यूडिटी के लिए इसे 'मध्यम' श्रेणी में रखा गया है। ब्रिटिश फिल्म वर्गीकरण बोर्ड (बीबीएफसी) ने अभी तक फिल्म को रेटिंग नहीं दी है। हालांकि, ‘धुरंधर’ को वहां से 18+ रेटिंग मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘धुरंधर’ से भी लंबी है ‘धुरंधर 2’
वेबसाइट पर फिल्म की अवधि 235 मिनट बताई गई है, यानी सीक्वल फिल्म 3 घंटे 55 मिनट लंबी है। जबकि ‘धुरंधर’ की अवधि 3 घंटे 34 मिनट थी और भारत के सीबीएफसी ने इसे 'ए' रेटिंग दी थी। ‘धुरंधर’ पहले से ही अब तक बनी सबसे लंबी भारतीय फिल्मों में से एक थी, लेकिन लगता है कि धुरंधर 2 ने इसे भी पीछे छोड़ दिया है।

Dhurandhar 2 Rated Strong For Violence By Irish Censor Board Film Close To Four Hours Runtime Revealed
धुरंधर 2 - फोटो : यूट्यूब
आदित्य धर ने किया है निर्देशन
पहली फिल्म की तरह ही ‘धुरंधर 2’ को भी आदित्य धर ने लिखा, सह-निर्मित किया और निर्देशित किया है। इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य और लोकेश धर ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया है।

फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। चूंकि अक्षय खन्ना के किरदार को पहले भाग में मार दिया गया था, इसलिए यह देखना बाकी है कि दूसरे भाग में वो थोड़ी देर को भी नजर आते हैं या नहीं। साथ ही ‘धुरंधर 2’ में कुछ कलाकारों के कैमियो होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed