‘धुरंधर 2’ में छुपा है 26/11 का कनेक्शन, हमजा का पासपोर्ट बना चर्चा का विषय, डिटेलिंग देख चौंके फैंस
Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ रिलीज के बाद से ही चर्चाओं में बनी हुई है। मूवी रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है। अब एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसके बाद फैंस आदित्य धर की डिटेलिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज होने के बाद से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अब फैंस इसकी डिटेलिंग को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा कर रहे हैं। अब एक फोटो ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसको देखकर लोग आदित्य धर की राइटिंग को ‘पीक डिटेलिंग’ कह रहे हैं।
'धुरंधर 2' के एक सीन का फोटो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें हमजा का पासपोर्ट दिखाया गया है। उसमें जो हमजा की पासपोर्ट पर जन्म की तारीख है, वो 26-11-1979 है।
यही वो तारीख है, जब 26 नवंबर 2008 को भारत में आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें कई बेगुनाहों की जान गई है। अब ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग आदित्य धर की डिटेलिंग की खूब तारीफ कर रहे हैं।
See the date Hamza Ali Mazari was born 👀🤌🏻
— Panchhii 🇧🇪🇦🇪 (@NirastraBhawahh) March 20, 2026
Another Peak Detailing by
Aditya Dhar 🫣@AdityaDharFilms #DhurandharTheRevenge pic.twitter.com/AqpzidoEZX
पीक डिटेलिंग
यह सिर्फ एक डिटेल ही नहीं था जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा। एक और यूजर ने बताया कि पासपोर्ट की एक्सपायरी डेट 21 सितंबर 2008 की है, जब दिल्ली में इंटेलिजेंस इनपुट्स के बाद संभावित बम धमाकों को लेकर हाई अलर्ट था।
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिलहाल फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं, और ये एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। ‘धुरंधर 2’ ने ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये कमाए।
तीसरे दिन फिल्म 113 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 339.27 करोड़ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हो चुका है। रिलीज के तीसरे दिन ही यह फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में सफल रही।