{"_id":"5e01b08e8ebc3e87917053ee","slug":"dharma-productions-and-zee-studios-confirmed-good-newwz-film-release-27-dec","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज ने दी 'गुड न्यूज', कहा- 'रिलीज डेट बदलने की बातें सिर्फ अफवाह'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियोज ने दी 'गुड न्यूज', कहा- 'रिलीज डेट बदलने की बातें सिर्फ अफवाह'
Tue, 24 Dec 2019 12:00 PM IST
shrilata biswas
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 24 Dec 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
गुड न्यूज का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी अक्षय कुमार और करीना कपूर अभिनीत फिल्म गुड न्यूज की रिलीज की तारीख आगे नहीं बढ़ रही है। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी के अलावा इसे वितरित कर रही कंपनी जी स्टूडियोज ने भी फिल्म के तय तारीख यानी 27 दिसंबर को ही रिलीज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह से ही मुंबई में ये खबर तेजी से फैली कि फिल्म गुड न्यूज के निर्माता करण जौहर देश में हो रहे धरना और प्रदर्शनों की वजह से डर गए हैं और अपनी फिल्म गुड न्यूज की रिलीज आगे खिसकाने के बारे में विचार कर रहे हैं। कहा गया कि सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' की कमाई भी इन प्रदर्शनों से ही काफी प्रभावित हुई है। इसी फिल्म से सीख लेते हुए करण जौहर के अपनी फिल्म की रिलीज टालने की खबर ने पूरी इंडस्ट्री में खलबली मचा दी।
विज्ञापन
इस खबर की पड़ताल करते हुए अमर उजाला ने धर्मा प्रोडक्शंस से इस बारे में जानकारी चाही तो उनकी आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि एक अंग्रेजी अखबार में छपी ये खबर सिर्फ अफवाह है। इसमें बिलकुल भी सच्चाई नहीं है। उनकी फिल्म अपनी तय तारीख पर ही रिलीज होगी। फिल्म गुड न्यूज का वितरण कर रही कंपनी जी स्टूडियोज ने भी यही बात दोहराई। कंपनी की आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। हमारी फिल्म इसी हफ्ते अपनी तय तारीख पर ही रिलीज हो रही है। इसके लिए हमने एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फिल्म 'गुड न्यूज' आईवीएफ (इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन) के मुद्दे पर आधारित एक सोशल कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, दिलजीत दोसांझ और किआरा अडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।
Bigg Boss 13: घर में आते ही रश्मि की जिंदगी के बारे में हुए ये चार खुलासे, एक सच अभी भी छिपा है