फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dharavi Bank Actor Vivek Oberoi Helped Kareena Kapoor Khan Like This Bebo was surprised Due to this Reason

Vivek Oberoi: कॉलेज के दिनों में विवेक ओबेरॉय ने की थी करीना की मदद, हैरान रह गई थीं एक्ट्रेस

Fri, 23 Dec 2022 11:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 23 Dec 2022 11:38 PM IST
सार

करीना कपूर खान और विवेक ओबेरॉय मुंबई के मशहूर मीठीबाई कॉलेज में पढ़ते थे। विवेक कॉलेज में करीना से कुछ साल सीनियर थे।

विज्ञापन
Dharavi Bank Actor Vivek Oberoi Helped Kareena Kapoor Khan Like This Bebo was surprised Due to this Reason
विवेक ओबेरॉय-करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कपूर खानदान की लाडली और पटौदी खानदान की बहूरानी एक्ट्रेस करीना कपूर को कभी मदद की जरूरत पड़ सकती है इस बात पर शायद ही कोई यकीन करे। लेकिन, एक बार ऐसा हुआ था, तब विवेक ओबेरॉय ने बेबो की मदद की थी। इस मदद से करीना कपूर भी हैरान रह गई थीं। दरअसल, यह मामला फिल्म इंडस्ट्री का नहीं, बल्कि कॉलेज के दिनों का है। बेबो के कॉलेज के दिनों में उनकी अटेंडेंस क्लियर कराने में विवेक ओबेरॉय ने उनकी काफी मदद की थी। क्या था मामला आइए जानते हैं...

विज्ञापन


करीना कपूर खान और विवेक ओबेरॉय मुंबई के मशहूर मीठीबाई कॉलेज में पढ़ते थे। विवेक कॉलेज में करीना से कुछ साल सीनियर थे। कॉलेज के दिनों में बेबो को अटेंडेंस में कुछ दिक्कत हो रही थी। इस दौरान विवेक ओबेरॉय आगे आए और चुटकियों में करीना की सारी टेंशन दूर कर दी।
विज्ञापन

Year Ender 2022: इस साल इन सितारों पर कसा गया कानूनी शिकंजा, काटने पड़े कोर्ट-कचहरी के चक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मीडिया संस्थान से बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने वह किस्सा याद कर बताया कि 'मुझे याद है कि बेबो नई-नई मेरे कॉलेज में आई थीं। मैं सीनियर था बेबो का। एक दो साल।' उन्होंने आगे कहा, 'बेबो को दिक्कत हो रही थी अटेंडेंस की। मैंने कहा, 'फिकर नॉट। अपुन है। लेके गया डिटेल्स और अंदर से उसका पूरा अटेंडेंस क्लियर कराके लेके आया।' विवेक ने आगे बताया कि बेबो ने कहा 'तुमने कैसे किया?' मैंने कहा,'खुश रहो, मजे में रहो।' बता दें कि करीना और विवेक ओबेरॉय ने साथ में कई फिल्में की हैं। इनमें 'युवा', 'ओमकारा' और 'कुर्बान' जैसी फिल्में शामिल हैं।
Bear Grylls: 'मैन वर्सेस वाइल्ड' के बेयर ग्रिल्स को हाईकोर्ट ने भेजा समन, शो के कॉपीराइट से जुड़ा है मामला

विवेक के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी वेब सीरीज 'धारावी बैंक' हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई है। इसे एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है। इस सीरीज में उनके साथ सुनील शेट्टी हैं। इसके अलावा विवेक अन्य सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में भी नजर आएंगे। 
Urfi Javed: हॉकी खिलाड़ी के कमेंट पर फूट-फूटकर रोईं उर्फी जावेद, बोलीं- आप जैसे लोगों की वजह से...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed