फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhanush film Captain Miller in controversy writer Vela Ramamurthy has accused makers stole his story

Dhanush: विवाद में फंसी धनुष की 'कैप्टन मिलर', लेखक वेला राममूर्ति ने लगाया कहानी चुराने का आरोप

Mon, 22 Jan 2024 03:36 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Mon, 22 Jan 2024 03:36 PM IST
सार


धनुष की फिल्म कैप्टन मिलर को जहां दर्शकों का प्यार मिल रहा है। वहीं, लेखक वेला राममूर्ति ने फिल्म के मेकर्स पर इल्जाम लगाया है कि उन्होंने वेला राममूर्ति के उपन्यास की कहानी चुराई है।

विज्ञापन
Dhanush film Captain Miller in controversy writer Vela Ramamurthy has accused makers stole his story
कैप्टन मिलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपर स्टार धनुष की फिल्म कैप्टन मिलर बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों को इस फिल्म में धनुष का किरदार बेहद पसंद आ रहा है। निर्देशक अरुण मथेश्वरन ने धनुष से बेहतरीन काम लिया है। ब्रिटिश काल में घटी एक काल्पनिक कहानी को अरुण मथेश्वरन ने अच्छे तरीके से पर्दे पर उतारा है। फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने कैप्टन मिलर को सफल फिल्म भी घोषित कर दिया है, लेकिन अब धनुष की इस फिल्म से एक कॉन्ट्रोवर्सी जुड़ गई है। 
विज्ञापन


जानें क्या है कॉन्ट्रोवर्सी?
धनुष की फिल्म कैप्टन मिलर को जहां दर्शकों का प्यार मिल रहा है। वहीं, लेखक वेला राममूर्ति ने फिल्म के मेकर्स पर इल्जाम लगाया है कि उन्होंने वेला राममूर्ति के उपन्यास की कहानी चुराई है। मीडिया से बात करते हुए वेला ने कहा, 'यह बहुत दुख की बात है कि फिल्म के निर्देशक ने इस तरह से मेरे उपन्यास की कहानी को चुरा कर फिल्म बनाई हैं। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में ईमानदारी नहीं हैं।'
विज्ञापन


Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अमिताभ बच्चन और रजनीकांत से मिले पीएम मोदी, जाना दिग्गज सितारों का हालचाल
विज्ञापन
विज्ञापन


वेला राममूर्ति ने की इंसाफ की मांग 
लेखक वेला राममूर्ति कैप्टन मिलर के निर्माता-निर्देशक से बेहद आहत हैं। राममूर्ति ने कहा, 'यूं किसी की बौद्धिक संपदा को चुरा लेना कहां का न्याय है। मैं तमिल सिनेमा निर्देशक यूनियन से शिकायत करूंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि मुझे न्याय मिलेगा।'

G.O.A.T: दलपति विजय की आगामी फिल्म को लेकर स्टंट मास्टर धिलिप ने किए दिलचस्प खुलासे, बोले- एक्शन से होगी भरपूर

कैप्टन मिलर फिल्म के बारे में 
कैप्टन मिलर फिल्म में अभिनेता धनुष एक अलग अवतार में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पूरी फिल्म में बेहद शानदार एक्टिंग की है और उनका हर अंदाज दर्शकों  काफी पसंद आ रहा है। फिल्म के निर्देशक अरुण मथेश्वरन ने ब्रिटिश काल में घटी एक काल्पनिक कहानी को बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारा है। लोगों को यह पीरियड ड्रामा फिल्म काफी पसंद आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed