फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   dhanush and kajol velaiilla pattadhari 2 new poster teaser release

अमिताभ ने रिलीज किया 'वीआईपी 2' का टीजर

Wed, 07 Jun 2017 04:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Wed, 07 Jun 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
dhanush and kajol velaiilla pattadhari 2 new poster teaser release
'वीआईपी 2'

साउथ फिल्मों के स्टार धनुष और एक्ट्रेस अमला पॉल की फिल्म 'वीआईपी 2' का नया पोस्टर  और टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसके टीजर को बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस फिल्म में धनुष के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी नजर आएंगी। फिल्म को लेकर धनुष काफी उत्साहित हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसके टीजर रिलीज होने की जानकारी दी थी। ये फिल्म Velaiilla Pattadhari की सीक्वल है। हालांकि इसके टीजर में एक्ट्रेस तो नजर नहीं आ रहीं लेकिन धनुष का दमदार लुक देखने को मिल रहा है। धनुष इसमें एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन






धनुष इसमें रघुवरन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के पहले पार्ट में दिखाया गया था कि रघुवरन अपने सपने पूरा करना चाहते हैं और इसके बीच उन्हें कई जॉब के ऑफर मिले लेकिन उन्होंने अपने सपने के खातिर सब ठुकरा दिए। इसके बाद अंत में दिखाया गया कि उन्होंने अपना सपना पूरा कर लिया है। वहीं कहा जा रहा है कि इसके सीक्वल में रघुवरन के जीवन के आगे का सफर दिखाया जाएगा। साथ ही काजोल का भी फिल्म में अहम रोल है।
विज्ञापन


Velaiilla Pattadhari 2 में कई बदलाव किए गए हैं। इसके पहले पार्ट को जहां वेलराज ने डायरेक्ट किया था। लेकिन अब दूसरे पार्ट का डायरेक्शन सौन्दर्य रजनीकांत ने किया है। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed