फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhaakad producer Deepak Mukut actor Sanjay Dutt may announce a mega project

Sanjay Dutt: ‘धाकड़’ के निर्माता की संजय दत्त के साथ खास बैठक, जल्द हो सकता है किसी मेगा प्रोजेक्ट का एलान

Thu, 03 Feb 2022 11:21 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Thu, 03 Feb 2022 11:21 PM IST
सार

संजय दत्त एक बार फिर से अपने करियर को पटरी पर लाने की कोशिशों में पूरे दमखम से जुट गए हैं। नए साल में उनकी एक फिल्म निर्देशक समीर कर्णिक के साथ बनने की चर्चाएं चल ही रही हैं, इस बीच 'मुल्क' और 'शादी में जरूर आना' जैसी फिल्मों के निर्माता दीपक मुकुट संग हुई उनकी ताजा मुलाकात ने एक और प्रोजेक्ट की संभावनाएं जगा दी हैं।

विज्ञापन
Dhaakad producer Deepak Mukut actor Sanjay Dutt may announce a mega project
deepak mukut sanjay dutt - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

हिंदी सिनेमा में संजू बाबा के नाम से मशहूर संजय दत्त एक बार फिर से अपने करियर को पटरी पर लाने की कोशिशों में पूरे दमखम से जुट गए हैं। संजय दत्त की पिछली फिल्म ‘सड़क 2’ का हाल जो भी रहा हो लेकिन उनके प्रशंसकों ने फिल्म में उनके रोल की तारीफ खूब की। इस फिल्म की रिलीज के ठीक पहले ही संजय दत्त को कैंसर होने का भी पता चला था, हालांकि ऐन मौके पर इसका पता चल जाने पर वह इलाज से ठीक भी हो गए। नए साल में उनकी एक फिल्म निर्देशक समीर कर्णिक के साथ बनने की चर्चाएं चल ही रही हैं, इस बीच 'मुल्क' और 'शादी में जरूर आना' जैसी फिल्मों के निर्माता दीपक मुकुट संग हुई उनकी ताजा मुलाकात ने एक और प्रोजेक्ट की संभावनाएं जगा दी हैं। हालांकि, दोनों तरफ से अभी कोई घोषणा नहीं की हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, मामला कुछ तो दिलचस्प होने वाला है।

विज्ञापन

संजय दत्त को आखिरी बार पिछले साल 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन, शरद केलकर और सोनाक्षी सिन्हा के साथ देखा गया था। इस साल उनकी आने वाली फिल्मों में रणबीर कपूर और वाणी कपूर के साथ 'शमशेरा' और यश के साथ 'केजीएफ: चैप्टर 2' है। दोनों ही फिल्मों में संजय दत्त कहानी के मुख्य खलनायक के रूप में दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माता दीपक मुकुट भी इन दिनों अपनी फिल्मों कंगना रनौत अभिनीत 'धाकड़', राधिका आप्टे और विक्रांत मैसी की 'फोरेंसिक', कुणाल खेमू और श्वेता त्रिपाठी अभिनीत 'कंजूस मक्खीचूस' और 'अपने 2' के निर्माण में व्यस्त हैं। 'अपने 2' में पहली बार धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ-साथ परिवार की नई पीढ़ी करण देओल को शामिल किया गया है। देओल परिवार की तीन पीढ़ियों की इस फिल्म को लेकर फिल्म जगत में काफी उत्सुकताएं हैं।


ट्रेड में ये चर्चा है कि दीपक और संजय एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और वे वास्तव में साथ काम करना चाहते हैं। सूत्र बताते हैं कि दोनों की हालिया मीटिंग के दौरान भी यह बात दोनों ने मानी कि साथ में काम करना अच्छा रहेगा। हालांकि अभी तक, किसी भी प्रोजेक्ट को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। लेकिन दीपक को पूरा यकीन है कि वह जल्द ही संजय के साथ कुछ न कुछ बड़ा जरूर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed