दिल्ली के विज्ञान भवन में बीते गुरुवार को 65वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बॉलीवुड के उन तमाम सेलेब्स को याद किया गया जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। खासतौर पर इस समारोह में एक्ट्रेस श्रीदेवी को सभी ने याद किया। उन्हें मरणोपरांत नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
श्रीदेवी को दिए गए इस अवॉर्ड को लेने स्टेज पर पति बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ पहुंचे थे। इस दौरान बोनी कपूर ने कहा कि श्रीदेवी ने उन सभी फिल्मों में अपना सौ फीसदी दिया, जिसमें उन्होंने काम किया और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें यह अवॉर्ड मरणोपरांत मिल रहा है।
आज हम आपको ऐसी पांच एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और काम के दम पर राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए हैं...
2 of 6
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
- फोटो : कुमार संजय
बॉलीवुड की 'क्वीन' यानि कंगना रनौत को यह सम्मान दो बार मिल चुका है। कंगना को सबसे पहले नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2014 में आई फिल्म 'क्वीन' के लिए मिला था। इसके बाद 2015 में फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' के लिए भी उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
2011 में आई फिल्म 'द डर्टी पिक्चर' के लिए विद्या बालन को नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया था। इस फिल्म में विद्या ने रेश्मा का किरदार निभाया है, जो फिल्म समीक्षकों को भी प्रभावित करने में कामयाब रहा था।
2008 में प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'फैशन' में उनकी शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया जा चुका है। इस फिल्म में उन्होंने मेघना माथुर का किरदार निभाया है।
2001 में आई फिल्म 'चांदनी बार' में तबू को मुमताज के किरदार के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। यह फिल्म भारतीय समाज में वेश्याओं की कहानी पर आधारित थी।