फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Desi Vibes with Shehnaaz Gill: Shehnaaz Welcomes Radhika Apte in Her Popular Show Recent Episode Promo Out

Shehnaaz Gill: राधिका से फिल्म छीनने को तैयार शहनाज गिल? बातों-बातों में कही दिल की बात

Mon, 01 May 2023 05:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 01 May 2023 05:59 PM IST
सार

शहनाज गिल अभिनय से अलग अपने यूट्यूब शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' की वजह से खूब चर्चा में रहती हैं।

विज्ञापन
Desi Vibes with Shehnaaz Gill: Shehnaaz Welcomes Radhika Apte in Her Popular Show Recent Episode Promo Out
राधिका आप्टे-शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के जरिए दर्शकों के बीच पहचान बनाने वाली शहनाज गिल अक्सर खबरों में रहती हैं। अपनी मासूमियत और चुलबुले स्वभाव के कारण शहनाज फैंस की चहेती हैं। हाल ही में उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान शहनाज से जब पूछा गया कि वह किस एक्ट्रेस की तरह किरदार चाहती हैं तो शहनाज ने जवाब दिया था राधिका आप्टे। वही राधिका आप्टे अब शहनाज के चर्चित शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' के नए एपिसोड में मेहमान बनकर आई हैं।

विज्ञापन

Titli: टीवी शो 'तितली' का फर्स्ट लुक आउट, परफेक्ट लाइफ पार्टनर की तलाश करती नजर आईं नेहा सोलंकी
विज्ञापन


दोनों के बीच हुई मजेदार बात
शहनाज गिल अभिनय और सिंगिंग से अलग अपने यूट्यूब शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' की वजह से खूब चर्चा में रहती हैं। हर एपिसोड में शहनाज किसी न किसी फिल्मी हस्ती से बात करती नजर आती हैं। उनके इस शो में इस बार राधिका आप्टे मेहमान बनकर आई हैं। नए एपिसोड का प्रोमो शहनाज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे देखर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों एक्ट्रेस के बीच मजेदार बातचीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Krrish 4: 'कृष 4' को लेकर नया अपडेट आया सामने, क्या करण मल्होत्रा करेंगे ऋतिक रोशन की फिल्म का निर्देशन?

राधिका से पूछे मजेदार सवाल
शहनाज प्रोमो में राधिका आप्टे से पूछती हैं, 'आपने लंदन में शादी की? तो इस पर राधिका ने कहा कि उन्होंने इसके लिए कुछ सोचा नहीं था। ब्रश करते हुए उन्होंने एक दिन तय किया कि शादी करते हैं। इसके बाद उन्होंने शादी कर ली। बातचीत के दौरान राधिका ने कहा कि पंजाबी बोलना काफी मुश्किल है, लेकिन डायरेक्टर इसकी डिमांड करते हैं। इस पर शहनाज ने कहा, 'उनको बोलो कि पंजाबन बैठी हुई है, फ्री है...उसको लो न! मैं तो और भी फिल्में कर लूंगी।' शहनाज का इशारा अपने लिए था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)



फैंस को पसंद आया प्रोमो
बता दें कि शहनाज गिल ने बीते दिनों राधिका आप्टे की जमकर तारीफ की थी। साथ ही यह इच्छा जताई थी कि वह राधिका जैसे चुनौतीपूर्ण रोल करना चाहती हैं। अब अपने शो में राधिका को देख शहनाज बेहद खुश नजर आईं। प्रोमो देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहनाज के शो का यह एपिसोड काफी ज्यादा दिलचस्प है। फैंस भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।
The Kerala Story: शशि थरूर ने द केरल स्टोरी पर दिया चैलेंज, कहा- धर्म परिवर्तन की बात साबित करो 1 करोड़ जीतो
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed