फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dengue stricken Bhumi Pednekar Actress shares photos from hospital says Last few days were extremely tough

Bhumi Pednekar: डेंगू की चपेट में आईं भूमि पेडनेकर, अभिनेत्री ने अस्पताल से तस्वीरें साझा कर बताया हाल

Wed, 22 Nov 2023 12:48 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 22 Nov 2023 12:48 PM IST
विज्ञापन
Dengue stricken Bhumi Pednekar Actress shares photos from hospital says Last few days were extremely tough
भूमि पेडनेकर - फोटो : social media

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर डेंगू की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद यह जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है, 'एक डेंगू के मच्छर ने मुझे आठ दिनों तक प्रताड़ना दी है। लेकिन, आज जब मैं उठी तो मुझे कुछ बेहतर महसूस हुआ, इसलिए मुझे सेल्फी लेनी पड़ी'। भूमि ने प्रशंसकों को भी डेंगू मच्छरों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन


प्रशंसकों को दी सतर्क रहने की सलाह
अभिनेत्री ने जानकारी के साथ-साथ सभी से सावधान रहने और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाए रखने का भी आग्रह किया। कैप्शन में लिखा, 'दोस्तों सावधान रहें, क्योंकि पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद कठिन रहे। मच्छर भगाने वाली दवाएं अभी बहुत जरूरी हैं। अपनी इम्यूनिटी पावर को बनाये रखें। बढ़ते प्रदूषण से हमारी इम्यूनिटी पावर प्रभावित हो रही है। मेरे जानने वाले बहुत से लोगों को हाल ही में डेंगू हुआ है।'
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar)

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kriti Sanon: फैशन से ऊपर आराम को रखती हैं कृति सेनन, बोलीं- 'मैं नहीं चाहती कि लोग मेरे लुक पर चर्चा करें'

डॉक्टरों को कहा धन्यवाद
भूमि पेडनेकर ने अपनी इस पोस्ट में डॉक्टरों और कर्मचारियों को भी अच्छी देखभाल करने के लिए धन्यवाद कहा है। भूमि पेडनेकर ने लिखा, 'एक बार फिर डेंगू वायरस ने हालत खराब कर दी। मैं सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों को इतनी अच्छी देखभाल करने के लिए धन्यवाद करती हूं। नर्सिंग, रसोई और सफाई कर्मचारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद, जो बहुत दयालु और मददगार रहे।' अभिनेत्री ने आगे अपनी मां को भी धन्यवाद कहा है। भूमि पेडनेकर की इस पोस्ट के बाद सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। 

इस फिल्म में आएंगी नजर
भूमि पेडनेकर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आखिरी बार 'द लेडी किलर' में नजर आई थी। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर के साथ अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अजय बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म को तीन नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। इससे पहले, भूमि करण बुलानी की 'थैंक यू फॉर कमिंग' में नजर आई थीं। अभिनेत्री आगामी फिल्म 'भक्त' में दिखेंगी, जो गौरी खान द्वारा निर्मित है। इसके अलावा भूमि पेडनेकर 'मेरी पत्नी' के रीमेक में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor: शाहिद कपूर की कबीर सिंह को रणबीर ने बताया प्रभावशाली, एनिमल में अपने किरदार पर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed