बॉलीवुड के नामी सितारों के घर में मिला डेंगू का लार्वा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के कई नामी हीरो-हीरोइनों के घर में जानलेवा बीमारी डेंगू का लार्वा मिला है। इससे बॉलीवुड में एक अलग तरह का डर पैदा हो गया है। अंग्रेजी पोर्टल एनडीटीवी की खबर के मुताबिक एक जांच के बाद बीएमसी मुंबई ने अभिनेता अनिल कपूर, जितेंद्र और अभिनेत्री जूही चावला से डेंगू के लार्वा को लेकर जवाब तलब किया है।
खबर के मुताबिक जुहू स्थित अनिल कपूर के बंगले के रैन शेड में और जीतेंद्र के बंगले के नॉन फंक्शन वाटर फाउंटेन में डेंगू की ब्रीडिंग पाई गई। इसी तरह जूही चावला मल्हार स्थित बंगले के एक ऑरनामेंटल पॉट में डेंगू के लार्वा मिले हैं।
यानि डेंगू से बचने के लिए जरूरी साफ-सफाई व संरक्षण लेने में इन लोगों ने चूक की है। किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के घर में भी डेंगू के लार्वा पाए गए हैं।
अमिताभ-शिल्पा के घर भी जांच
असल में इन दिनों बीएमसी डेंगू से रोकथाम के लिए एक जांच अभियान चला रही है। बीएमसी ने पहले ही डेंगू से बचने के लिए जरूरी उपायों को अपनाने की सूचना जारी कर दी थी।
अब इसी को लेकर ये जांच की जा रही है कि सितारे इसका पालन कर रहे हैं या नहीं। इसलिए उन सितारों समेत अमिताभ बच्चन, संजय खान और शिल्पा शेट्टी के घर की जांच भी की गई। इनके घर सुरक्षित पाए गए।
लेकिन अनिल, जूही, जितेंद्र घर में लार्वा मिलने की खबर है। हालांकि अनिल कपूर की पीआर टीम बीएमसी से किसी तरह की नोटिस मिलने से इनकार कर रही है। चूंकि अनिल और सोनम दोनों शहर में नहीं हैं, इसलिए कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।