Dhurandhar: दिल्ली पुलिस ने 'धुरंधर' अंदाज में दिया ड्रग्स के खिलाफ मैसेज; रहमान डकैत के इस सीन का लिया सहारा
Delhi Police Uses Dhurandhar Film Scene: फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का रोल निभाया है। उनका एंट्री सीन जमकर वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस ने भी इस सीन का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर एंट्री-ड्रग्स कैंपेन में किया है।
विस्तार
इन दिनों सिनेमा के शौकीनों पर 'धुरंधर' का फीवर चढ़ा है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस दबाकर नोट छाप रही है। फिल्म में यूं तो सभी सितारों ने अच्छा काम किया है, मगर अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत की भूमिका में महफिल लूट ली है। फिल्म में उनके एक सीन का इस्तेमाल दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ खास मैसेज देने में किया है।
दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ किया जागरुकत
दिल्ली पुलिस ने एंटी-ड्रग्स मैसेज में 'धुरंधर' से अक्षय खन्ना का जो सीन इस्तेमाल किया है, वह फिल्म में उनका एंट्री सीन है, जो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। इस सीन में एक्टर 'शेर-ए-बलोच' गाने पर थिरकते दिख रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने एक्स अकाउंट से पोस्ट शेयर किया है। इसमें रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की स्वैग के साथ एंट्री दिखाते हुए लिखा है, 'आप जब ड्रग्स लेते हैं तो सोचते हैं कि ऐसे दिखाई देंगे'। दूसरे सीन में अक्षय खन्ना ठीक इसके उलट जमीन पर गिरते-पड़ते नजर आ रहे हैं और इसके साथ लिखा है, 'मगर, आप हकीकत में ऐसे नजर आते हैं'।
Drug’s high might feel real, but it’s an illusion.
Don’t trade your truth for a moment’s delusion!#akshayekhanna#Dhurandhar#trendingreels#trend#DPUpdates pic.twitter.com/WhtfwB4WCqविज्ञापन विज्ञापन— Delhi Police (@DelhiPolice) December 10, 2025
दिल्ली पुलिस के क्रिएटिव स्टाइल की हुई तारीफ
अपने जीवन का कंट्रोल न खोएं। ड्रग्स सिर्फ इल्यूजन (भ्रम) ही पैदा करती हैं। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, 'ड्रग का नशा असली लग सकता है, लेकिन यह एक भ्रम है। एक पल के धोखे के लिए अपनी सच्चाई का सौदा न करें'। दिल्ली पुलिस का यह क्रिएटिव अंदाज नेटिजन्स को काफी पसंद आया है।
बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का दबदबा
फिल्म 'धुरंधर' का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म के जरिए सारा अर्जुन ने डेब्यू किया है। यह फिल्म 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में लगी। बात करें 'शेर-ए-बलोच' गाने की तो इसे बहरीनी रैपर फ्लिपराची ने बनाया है। यह गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस पर जमकर रील्स बन रही हैं। फिल्म 150 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है और जल्द ही 200 करोड़ की दहलीज छू लेगी। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' 186.94 करोड़ रुपये कमा चुकी है।