फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Delhi Hc Gives Nod To Ott Release Of Dhurandhar 2 With Oye Oye Song

Dhurandhar 2 OTT Release: जल्द सुलझेगा ‘ओये ओये’ गाने का विवाद; इतने लाख का जुर्माना चुकाएगी टी-सीरीज

Fri, 15 May 2026 07:00 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 15 May 2026 07:00 PM IST
सार

Dhurandhar OTT Release: 'धुरंधर 2' फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 'ओये ओये' गाने का विवाद जल्द ही सुलझने वाला है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Delhi Hc Gives Nod To Ott Release Of Dhurandhar 2 With Oye Oye Song
धुरंधर 2 ओटीटी रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के बाद ‘धुरंधर 2’ फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 'ओये ओये' गाने पर चल रहा विवाद जल्द ही सुलझने वाला है। कोर्ट ने मामले पर बड़ा फैसला लिया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन

कोर्ट ने क्या कहा?
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज को बड़ी राहत दे दी है। कोर्ट ने साफ कहा है कि फिल्म को इसके गाने ‘रंग दे लाल (ओये ओये)’ के साथ ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है। यह गाना 1989 की सुपरहिट फिल्म ‘त्रिदेव’ के मशहूर ट्रैक ‘तिरछी टोपीवाले’ का रीमिक्स वर्जन बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Delhi Hc Gives Nod To Ott Release Of Dhurandhar 2 With Oye Oye Song
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)

क्या है पूरा मामला? 
दरअसल, त्रिमूर्ति फिल्म्स ने कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि ‘धुरंधर 2’ में उनके गाने का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है। कंपनी चाहती थी कि फिल्म की ओटीटी रिलीज पर रोक लगाई जाए।

ये भी पढ़ें- कान से सामने आया कल्याणी प्रियदर्शन का नया लुक, ऑफ शोल्डर गाउन में लगीं ग्लैमरस

लेकिन जस्टिस तुषार राव गेडेला ने इस मांग को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि जब फिल्म पहले ही सिनेमाघरों में इसी गाने के साथ रिलीज हो चुकी है, तो अब ओटीटी रिलीज रोकना सही नहीं होगा।

Delhi Hc Gives Nod To Ott Release Of Dhurandhar 2 With Oye Oye Song
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

इतने लाख का जुर्माना भरेगा टी-सीरीज
हालांकि, कोर्ट ने टी-सीरीज को निर्देश दिया है कि वह एहतियात के तौर पर 50 लाख रुपये कोर्ट में जमा करे। अगर बाद में केस में त्रिमूर्ति फिल्म्स की जीत होती है, तो उन्हें मुआवजा दिया जा सकता है। कोर्ट ने यह भी माना कि फिल्म के मेकर्स ने इस प्रोजेक्ट में काफी पैसा, मेहनत और समय लगाया है। ऐसे में रिलीज रोकने से उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

Delhi Hc Gives Nod To Ott Release Of Dhurandhar 2 With Oye Oye Song
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
जल्द ओटीटी पर रिलीज होगी 'धुरंधर 2'
सुनवाई के दौरान टी-सीरीज ने दावा किया कि उसके पास इस गाने के इस्तेमाल के पूरे अधिकार हैं और इससे पहले भी ‘त्रिदेव’ के गानों के रीमिक्स इस्तेमाल किए जा चुके हैं, जिन पर कभी कोई आपत्ति नहीं हुई। अब कोर्ट के इस फैसले के बाद ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed